Headlines

NEET Paper Leak Protest | Tarn Taran Congress March Rahul Gandhi News



जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबीर सिंह भुल्लर और कांग्रेस नेता प्रोटेस्ट करते हुए।

नीट (NEET) परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के निर्देशों पर तरनतारन जिला कांग्रेस कमेटी ने विशाल कैंडल मार

.

तरनतारन स्थित कांग्रेस भवन से शुरू हुआ यह कैंडल मार्च शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां थामे प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। मार्च के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों, युवाओं और कांग्रेस पार्टी के निरंतर संघर्ष की एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक जीत करार दिया।

जिला अध्यक्ष राजबीर सिंह भुल्लर ने कहा कि नीट पेपर लीक की घटना ने देश के लाखों होनहार छात्रों के भविष्य और देश की परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। केंद्र सरकार युवाओं के सवालों का जवाब देने के बजाय विरोध की आवाज को दबाने में जुटी थी। लेकिन राहुल गांधी के नेतृत्व में देश के युवाओं के संघर्ष के आगे आखिरकार मोदी सरकार को घुटने टेकने ही पड़े।”

‘परीक्षा प्रणाली से खिलवाड़ देश के भविष्य के साथ खिलवाड़’

जिला अध्यक्ष राजबीर सिंह भुल्लर ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अपने हक और न्याय की मांग कर रहे शांतिप्रिय छात्रों पर पुलिस के जरिए कार्रवाई करवाना लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जब परीक्षा की पवित्रता पर ही सवाल उठने लगें, तो रात-दिन मेहनत करने वाले छात्रों का आत्मविश्वास पूरी तरह टूट जाता है।

परीक्षा में पारद​र्शिता लाने के लिए उठती रहेगी आवाज

उन्होंने आरोप लगाया कि नीट मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री की भूमिका पर दुनिया भर में सवाल उठ रहे थे, फिर भी मोदी सरकार उन्हें बचाने में लगी रही। भुल्लर ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में छात्रों के अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी।

मार्च में सिटी अध्यक्ष लखविंदर सिंह लक्की पागल, पूर्व पार्षद राजा जोशी, हरप्रीत सिंह संधू पट्टी, युद्धवीर सिंह सरली, इंद्रजीत सिंह रटौल, बलजीत सिंह, जसवंत सिंह रटौल, ब्लॉक अध्यक्ष (कोट दसंदी मल) प्रदीप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष (खडूर साहिब) गुरप्रीत सिंह काहलवां, भाग सिंह चकवालिया, अमरजीत सिंह उस्मा, चानन सिंह जौरा, सुखविंदर सिंह दरगा, सरपंच अवतार सिंह जौरा, मंदीप सिंह और प्रितपाल सिंह मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *