![]()
मधुबनी के भैरवस्थान थाना क्षेत्र में पुलिस ने एनएच-27 पर कार्रवाई करते हुए पूर्णिया से दरभंगा जा रही सुपर हमसफर बस से 27 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत चार कथित तस्करों को गिरफ्तार किया। चारों के पास से गांजा के अलावा चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। कार्रवाई रविवार शाम करीब 6:05 बजे गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गुप्त सूचना पर बस को रोका भैरवस्थान थानाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी के अनुसार, गश्ती के दौरान थाने में तैनात पीटीसी-690 विमलेश कुमार सिंह को सूचना मिली कि सुपर हमसफर बस से गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एनएच-27 पर हैठीबाली गांव जाने वाले कट के पास बस को रोक लिया। दंडाधिकारी की मौजूदगी में तलाशी बस की तलाशी दंडाधिकारी और झंझारपुर के प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अमरेश कुमार की मौजूदगी में ली गई। इस दौरान चार यात्रियों के अलग-अलग बैग और झोलों से गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों के पास से कुल 27 पारदर्शी पैकेट मिले। मौके पर इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर गांजा का कुल वजन 27.150 किलोग्राम निकला। बबीता देवी के पास से 8 किलो खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र के ठाठा गांव निवासी 52 वर्षीय बबीता देवी के नीले बैग और सफेद-लाल बॉर्डर वाले झोले से 8 पैकेट में 8 किलो गांजा बरामद हुआ। उसके पास से एक ओपो स्मार्टफोन भी मिला। चम्पा देवी से भी 8 किलो बरामद इसी गांव की 40 वर्षीय चम्पा देवी के पास से 8 पैकेट में कुल 8 किलो गांजा बरामद किया गया। मधुबनी के फुलपरास थाना क्षेत्र के शुद्ध गांव निवासी 24 वर्षीय रंजीत मुखिया के काले बैग से 6 पैकेट गांजा मिला। इसका वजन 6.150 किलो बताया गया है। रंजीत साह के बैग से 5 किलो सुपौल के भपटियाही थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द निवासी 40 वर्षीय रंजीत साह के एडिडास लिखे बैग से 5 पैकेट में 5 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने चारों आरोपियों के पास से कुल चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। बरामद गांजा और अन्य सामान को नियमानुसार सील कर जब्ती सूची तैयार की गई। एफआईआर के बाद चारों जेल भेजे गए भैरवस्थान थाने में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है। गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है।
Source link
NH-27 पर सुपर हमसफर बस से 27KG गांजा मिला:मधुबनी में 2 महिलाओं समेत 4 तस्कर अरेस्ट, 27 पैकेट में छिपाकर रखा था गांजा
