ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ श्री ब्रह्मोत्सव महापर्व:रजत वाहन पर निकली श्री रामानुज स्वामीजी की भव्य सवारी; वैदिक अनुष्ठानों से गूंजा छत्रीबाग
इंदौर के छत्रीबाग स्थित पावन सिद्धधाम श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान में शुक्रवार से सप्त दिवसीय श्री ब्रह्मोत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। ध्वजारोहण, वैदिक अनुष्ठानों, महाभिषेक और संत प्रवचनों के बीच आरंभ हुए इस उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रातःकाल “वेंकटरमण गोविंदा, श्रीनिवास गोविंदा” नाम-जप परिक्रमा और शृंगार आरती के…
