कांवड़ यात्रा को लेकर हिसार पुलिस अलर्ट:बरवाला- खेड़ी चोपटा- जींद मार्ग किया बंद, तेज आवाज में नहीं बजाया जाएगा डीजे
सावन मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए हिसार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देश पर जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सभी थाना प्रभारियों, यातायात पुलिस और संबंधित अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी…
