धमतरी में देर रात तीन बाइकों में लगाई आग:अज्ञात बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, स्थानीय लोगों ने बुझाई आग
छत्तीसगढ़ के धमतरी में देर रात अज्ञात बदमाशों ने तीन बाइक में आग लगा दी। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के आमापारा वार्ड में हुई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन वाहन बुरी तरह जल गए। घटना देर रात की है जब आसपास के लोगों को जलने की बदबू आई।…
