![]()
छत्तीसगढ़ के धमतरी में देर रात अज्ञात बदमाशों ने तीन बाइक में आग लगा दी। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के आमापारा वार्ड में हुई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन वाहन बुरी तरह जल गए। घटना देर रात की है जब आसपास के लोगों को जलने की बदबू आई। बाहर निकलकर देखने पर उन्होंने पाया कि तीन मोटरसाइकिलों में भीषण आग लगी हुई थी। पड़ोसियों ने तुरंत मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस सूचना मिलते ही पुलिस देर रात मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि यह वारदात किसी पुरानी रंजिश के चलते की गई होगी। वाहन मालिक विकास मिनपाल ने बताया कि वह खाना खाकर सो रहे थे, तभी पड़ोसियों ने फोन पर आग लगने की सूचना दी। घर से बाहर आकर देखा तो उनकी मोटरसाइकिलें पूरी तरह जल चुकी थीं। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया। दो बाइक जलकर राख, एक आरोपी हिरासत में मिनपाल के अनुसार, दो गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जबकि एक गाड़ी आंशिक रूप से आग की चपेट में आई है। उन्होंने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में एक बदमाश को हिरासत में लिया है और आगे की जांच जारी है।
Source link
धमतरी में देर रात तीन बाइकों में लगाई आग:अज्ञात बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, स्थानीय लोगों ने बुझाई आग
