Headlines

Palwal HSNCB Drug Smuggler Arrested



पलवल में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट (HSNCB) ने 344 ग्राम गांजे के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुशक गांव निवासी विनोद के रूप में हुई है।

.

HSNCB की फरीदाबाद यूनिट के प्रभारी संग्राम सिंह ने बताया कि यूनिट के सहायक उप-निरीक्षक बिजेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ हसनपुर कस्बे के बस अड्डे के पास नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें एक गुप्त सूचना मिली।

अवैध कारोबार की सूचना मिली थी

सूचना के अनुसार, कुशक गांव का रहने वाला एक व्यक्ति महलाहा चौक हसनपुर में एक दुकान किराए पर लेकर अवैध नशीले पदार्थ बेचने का कारोबार करता है। बताया गया कि उसने दुकान में एक मेज की दराज में काफी मात्रा में गांजा बेचने के लिए रखा हुआ है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी विनोद के पास से 344 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी पुलिस

पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। इसका उद्देश्य नशा तस्करी नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य तस्करों तक पहुंचना है, ताकि पूरे गिरोह का भंडाफोड़ किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *