Headlines

Pahalgam Attack; Navy Officer Vinay Narwal Wife Viral Video


इसी वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि यह विनय और हिमांशी का है। अब एक कपल ने कहा कि यह उनका वीडियो है।

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए हरियाणा के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल और उनकी पत्नी हिमांशी के नाम पर जिस वीडियो को उनका आखिरी वीडियो बताया जा रहा है, वह उनका नहीं है। विनय के परिवार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने आपत्ति भी जताई है कि इसे गलत दावे के साथ व

.

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कपल यशिका शर्मा और आशीष सहरावत ने वीडियो जारी कर दावा किया है कि 19 सेकेंड का यह वीडियो उनका है।

साथ ही उन्होंने इंटरनेट यूजर्स से विनती की है कि हम भी लेफ्टिनेंट को श्रद्धांजलि देते हैं और उनकी पत्नी के प्रति संवेदना रखते हैं, लेकिन हमारे वीडियो को उनका बताकर न फैलाएं।

सोशल मीडिया कपल ने दावा किया कि यह वीडियो उनका है।

सोशल मीडिया कपल ने दावा किया कि यह वीडियो उनका है।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने ये 3 बातें कही…

  • 1. हम जिंदा हैं, क्योंकि उस दिन वहां नहीं थे कपल ने कहा- हाय गाइज! हम जिंदा हैं, क्योंकि उस दिन हम वहां नहीं थे। मुझे नहीं पता कि कौन मीडिया ने, कहां से, सारे न्यूज चैनलों पर सिर्फ हमारी वीडियो वायरल हो रखी है। कह रहे हैं कि हम नेवी में हैं, यह (पति की ओर इशारा करते हुए) नेवी ऑफिसर हैं, इनका नाम विनय है और मैं इनकी पत्नी हूं। टेक्निकली, यह फर्जी वीडियो है।
  • 2. हम सुबह से परेशान हैं मुझे नहीं पता कि यह वीडियो कहां से आई है? मुझे नहीं पता इंडिया की यह प्रेस किस तरह से और कैसे चलती है? हम लोग सुबह से ही परेशान हो रहे हैं, फोन आ रहे हैं। मैं और मेरा परिवार सभी लोग परेशान हैं। पीड़ित परिवार के साथ मेरी संभावना है, लेकिन हम जिंदा हैं। वह हम नहीं हैं।
  • 3. जिंदा व्यक्ति को RIP बोल रहे जरा उनके बारे में सोचो, जिनके साथ यह सब हुआ है। वे कैसा महसूस करेंगे? घटना उनके साथ हुई है और वीडियो में हम हैं। जबकि हम जिंदा हैं। तुम किसी जिंदा व्यक्ति को बोल रहे हो RIP। प्लीज, इसे रिपोर्ट करो। हमें इससे परेशानी हो रही है। समझ नहीं आ रहा कि हम क्या करें? हमारी विनती है कि जहां भी यह वीडियो दिखे, उसे रिपोर्ट करो।

वायरल वीडियो के 3 PHOTOS…

कौन हैं लेफ्टिनेंट विनय नरवाल, जिनका यह वीडियो बताया जा रहा था…

विनय नरवाल के घर में लगा दादा-दादी, माता-पिता और बहन सृष्टि का फोटो।

विनय नरवाल के घर में लगा दादा-दादी, माता-पिता और बहन सृष्टि का फोटो।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

पहलगाम आतंकी हमला, पति के चेहरे को निहारती रही हिमांशी:लेफ्टिनेंट नरवाल के अंतिम दर्शन की फोटो सामने आई; बहन बोली- मुझे बदला चाहिए

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल बुधवार (23 अप्रैल) शाम को करनाल में पंचतत्व में विलीन हो गए। बहन के साथ चचेरे भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पहले बहन ने अर्थी को कंधा भी दिया। पूरी खबर पढ़ें..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *