पठानकोट के लमीनी-चार मरला में 150 पुलिस जवानों की CASO सर्च, 2 गिरफ्तार।
‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के तहत पठानकोट पुलिस ने शहर में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पठानकोट पुलिस के एसपी, दो डीएसपी और 6 एसएचओ की अगुवाई में करीब 150 पुलिस जवानों ने शहर के संवेदनशील इलाकों में बड़े स्तर पर ‘कासो’ चलाकर चप्पा-चप्पा
.

चार मरला में घरों की तलाशी में शामिल एसएसपी व अन्य अधिकारी।
लमीनी और चार मरला क्वार्टर में चला सघन तलाशी अभियान
एसएसपी पठानकोट के निर्देशों पर चलाए गए इस सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने लमीनी के वार्ड नंबर 6 और चार मरला क्वार्टर क्षेत्र को चारों तरफ से घेरकर तलाशी ली। संदिग्ध घरों व खंडहर इमारतों पर नजर: पुलिस टीमों ने संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के घरों में जाकर कोने-कोने, बिस्तरों और अलमारियों की तलाशी ली। इसके अलावा नशा तस्करों के संभावित ठिकानों और खंडहर इमारतों पर भी पैनी नजर रखी गई। उच्च अधिकारी रहे मौजूद: इस अभियान में एसएसपी सहित, एक एसपी, दो डीएसपी और 6 थानों के एसएचओ सहित करीब 150 पुलिस कर्मी शामिल रहे।
नशा करने वालों और खाली इमारतों पर भी होगी कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले को पूरी तरह नशामुक्त करने के लिए पुलिस की रणनीति में बदलाव किया गया है। खाली इमारतों को री-क्लेम करेगी पुलिस: शहर की ऐसी पुरानी या खाली पड़ी इमारतें, जिनका इस्तेमाल नशा करने के अड्डों के रूप में किया जा रहा है, उन्हें री-क्लेम करवाया जाएगा ताकि वहां नशे की गतिविधियां न हो सकें।
नशा छोड़ने वालों को मिलेगा सहयोग: पुलिस प्रशासन केवल कार्रवाई ही नहीं कर रहा, बल्कि जो लोग नशा छोड़ना चाहते हैं, उन्हें नशामुक्ति केंद्रों के माध्यम से पूरा सहयोग दिया जाएगा।
अभियान लगातार रहेगा जारी: पुलिस ने साफ किया कि यह कार्रवाई केवल एक दिन की नहीं है, बल्कि शहर के चिह्नित 6 से 7 संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी और चेकिंग जारी रहेगी।

जानकारी देते एसएसपी मनप्रीत सिंह।
नशे के कारोबारियों को सख्त चेतावनी; सूचना देने वालों की पहचान रहेगी गुप्त
एसएसपी मनप्रीत सिंह ने नशे का कारोबार करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि वे तुरंत इस अवैध धंधे को छोड़ दें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की बिक्री या तस्करी में लिप्त है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
