Punjab Election: Sachin Pilot Teams Conduct Hidden Survey for Congress


पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करना शुरू कर दिया है। पहले 2 चरण के सर्वे में जिन-जिन दावेदारों की स्थिति मजबूत पाई गई, उनके लिए हाईकमान ने फाइनल लेवल का सर्वे शुरू कर दिया।

.

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट की टीम 40 सीटों पर फाइनल सर्वे पूरा कर हाईकमान को दे चुकी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सचिन पायलट की टीम ने शॉर्टलिस्ट किए गए दावेदारों के लिए ग्राउंड लेवल पर काम करना शुरू किया है।

कांग्रेस पार्टी ने पहले फेज में अर्बन और सेमी-अर्बन सीटों पर दावेदारों का सर्वे किया। जानकारी के अनुसार, सचिन पायलट की टीमें 10 दिनों से अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में दावेदारों में से टॉप थ्री दावेदारों का अपने स्तर पर सर्वे कर रही हैं।

सचिन पायलट ने दिल्ली में यूथ कांग्रेस के सदस्यों के साथ मीटिंग की थी। इसके बाद टीमें बनाकर हलकों में उतारी हैं। - फाइल फोटो

सचिन पायलट ने दिल्ली में यूथ कांग्रेस के सदस्यों के साथ मीटिंग की थी। इसके बाद टीमें बनाकर हलकों में उतारी हैं। – फाइल फोटो

कांग्रेस में दावेदारों को शॉर्टलिस्ट करने का यह फार्मूला

  • दावेदारों से मांगे आवेदन: कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे। 1-1 सीट पर 10-15 नेताओं ने आवेदन किए। नेताओं को शॉर्टलिस्ट करने के लिए पार्टी ने वोटिंग फॉर्मेट अपनाया।
  • थ्री स्टेप सर्वे किया: कांग्रेस पार्टी ने थ्री-स्टेप फार्मूले से आवेदकों के नाम शॉर्टलिस्ट किए। सबसे पहले पार्टी ने ऑनलाइन सर्वे करवाकर कार्यकर्ताओं से वोटिंग करवाई। उसके बाद टॉप 5 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया और फिर शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का ग्राउंड सर्वे करने के लिए पायलट ने अपनी टीमें फील्ड में उतारीं।
  • दावेदारों के पास जा रही टीम: सचिन पायलट की टीम हर हलके में दावेदारों से अपनी पहचान छुपाकर बातचीत कर रही है। दावेदारों से कांग्रेस पार्टी समेत तमाम राजनीतिक पार्टियों की ताकत और कमियों के बारे में पूछ रही है। यही नहीं, दावेदारों से कांग्रेस के ही अन्य दावेदारों के बारे में भी जानकारी ले रही है।
  • 1500 से 2000 लोगों से लिया फीडबैक: टॉप 5 दावेदारों में से उम्मीदवार को फाइनल करने के लिए हर हलके में सचिन पायलट की टीम ग्राउंड लेवल पर 1500 से लेकर 2000 लोगों से अपने दावेदारों के बारे में पूछ रही है और उसके बाद फाइनल रिपोर्ट बनाकर सचिन पायलट को भेज रही है।
  • शॉर्टलिस्ट दावेदारों के लिए काम करेगी टीम: टीम ने अभी तक 40 सीटों पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर हाईकमान को भेज दिया है। जैसे-जैसे टीमें उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर सचिन पायलट को भेज रही हैं, वैसे-वैसे सचिन पायलट ने उन्हीं टीमों को शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के साथ काम करने के लिए कह दिया है।
  • वीक एरिया पर करेंगी फोकस: ग्राउंड सर्वे के दौरान जिस एरिया में कांग्रेस पार्टी वीक मिली है, उन क्षेत्रों में पायलट की टीम के सदस्य काम करेंगे। कुछ हलकों में तो टीम ने वीक एरिया में काम भी शुरू कर दिया है।

टिकट अभी फाइनल नहीं

कांग्रेस पार्टी के एक सीनियर नेता का कहना है कि सर्वे के आधार पर जिन नामों को शॉर्टलिस्ट किया है, अभी उनकी टिकट पक्की नहीं है। जिनका आधार अभी तक सबसे ज्यादा है, उन नेताओं के नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। पार्टी हाईकमान जब टिकट फाइनल करेगी तो शॉर्टलिस्ट किए गए नेताओं को प्राथमिकता दी जा सकती है। टिकट पर आखिरी फैसला कांग्रेस पार्टी का संसदीय बोर्ड लेगा।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

सचिन पायलट पंजाब कांग्रेस प्रभारी क्यों?:गुटों से तालमेल के एक्सपर्ट, इसी हालत में राजस्थान में बहुमत दिलाया; प्रधान की छुट्‌टी भी संभव

कांग्रेस हाईकमान ने छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल की जगह राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को पंजाब में पार्टी का नया प्रभारी लगा दिया है। पायलट वही नेता हैं, जिन्होंने 2018 में गुटबाजी के बावजूद राजस्थान में कांग्रेस को बहुमत दिलाया था। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *