![]()
पंजाब कांग्रेस में मची CM चेहरे की लड़ाई के बीच हाईकमान ने सांसदों को झटका दिया है। कांग्रेस हाईकमान से जुड़े सोर्सेज के मुताबिक कोई भी सांसद विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगा। इससे सीधे तौर पर चरणजीत चन्नी, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सुखजिंदर सिंह रंधावा को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस सोर्सेज के मुताबिक देश के मौजूदा हालात के हिसाब से हाईकमान नहीं चाहता कि वह लोकसभा के उपचुनाव के चक्कर में पड़ें। इस वजह से सभी सांसदों को ये मैसेज करा दिया गया है कि वह सीएम कुर्सी का चक्कर छोड़कर पार्टी के प्रचार पर ध्यान दें। इससे इन नेताओं के सीएम पद की दौड़ फिलहाल यहीं खत्म होती नजर आ रही है। वहीं पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह की आज (11 अक्टूबर) चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में ताजपोशी होगी। इस दौरान कोई बड़ा नेता गैरहाजिर रहकर गुटबाजी को बढ़ावा न दें और किसी तरह का खलल न डाले, इसके लिए प्रभारी सचिन पायलट के साथ राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कलह की इनपुट पर मास्टरस्ट्रोक
कांग्रेस सोर्सेज के मुताबिक CM कुर्सी के चक्कर में ही गुटबाजी बढ़ रही थी। इस वजह से पहले चन्नी के विरोध के चलते प्रभारी भूपेश बघेल की छुट्टी हुई। उसके बाद सचिन पायलट के आते ही अमरिंदर राजा वड़िंग को भी हटा दिया गया। उनकी जगह परगट सिंह को प्रधान बना दिया गया। हाईकमान के पास ये इनपुट थे कि प्रधान भले ही बदल दिया लेकिन अगर सांसदों को भी चुनाव लड़वाया गया तो फिर CM बनने के चक्कर में वह दूसरे गुट के विधानसभा उम्मीदवारों को कमजोर कर सकते हैं या फिर उनके लिए प्रचार से दूरी बना सकते हैं। ऐसे में नेताओं की ये लड़ाई पार्टी के सरकार में आने की संभावना को कमजोर कर सकती है। इसी वजह से ये मास्टरस्ट्रोक खेला गया है। हालांकि अभी सांसदों के कैंप में इस मैसेज के बाद खामोशी है। कांग्रेस हाईकमान ने ये भी साफ कर दिया है कि कोई खुद को पंजाब कांग्रेस मानने की भूल न करे। पंजाब ईकाई हाईकमान के हिसाब से ही वर्किंग करेगी और इसकी पूरी निगरानी सचिन पायलट करेंगे। विधायकों-हलका इंचार्जों से मीटिंग करेंगे पायलट
कांग्रेस सोर्सेज के मुताबिक परगट सिंह की ताजपोशी के दौरान हर विधानसभा क्षेत्र से वर्कर बुलाए गए हैं। ताजपोशी के दौरान एकजुटता का मैसेज देते हुए शक्ति प्रदर्शन भी किया जाएगा। ताजपोशी के बाद प्रभारी सचिन पायलट चंडीगढ़ में ही पंजाब के सभी 117 विधानसभा हलकों के इंचार्जों व विधायकों से मीटिंग करेंगे। इसमें टिकट को लेकर उनके सामने हाईकमान की पूरी प्लानिंग के बारे में बता दिया जाएगा।
Source link
पंजाब में सांसदों को टिकट नहीं देगी कांग्रेस:चन्नी-वड़िंग CM कुर्सी की दावेदारी की दौड़ से आउट; परगट सिंह की चंडीगढ़ में ताजपोशी आज
