Headlines

Punjab Electricity Bill Relief | No Connection Cut for Defaulters


डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन नहीं कटेंगे।

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने गलत और बढ़े हुए बिजली बिलों के कारण कनेक्शन काटने पर रोक लगा दी है। PSPCL के वितरण निदेशक ने सोमवार को जारी आदेश में सभी CE/DS जोन को निर्देश दिए हैं कि ऐसे डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन फिलहाल न काटे जा

.

आदेश के मुताबिक, हाल में मीटर रीडरों की हड़ताल और SAP/Non-SAP सिस्टम को Oracle आधारित SBS सिस्टम में बदलने के कारण कई उपभोक्ताओं को औसत या अनुमानित आधार पर बिल जारी किए गए। इससे कुछ उपभोक्ताओं को गलत और बढ़े हुए बिल मिले। ये बिल सिस्टम में बकाया राशि के रूप में दिख रहे हैं, जिसके कारण कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही थी।

PSPCL ने कहा है कि SBS सिस्टम के स्थिर होने और गलत या बढ़े हुए बिल ठीक होने तक डिफॉल्ट के आधार पर कनेक्शन नहीं काटे जाएं। फील्ड कार्यालयों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

इससे पहले सरकार ने कहा था कि ने ऐसे 63,702 उपभोक्ताओं की पहचान की है, जिन्हें सब्सिडी का लाभ नहीं मिल पाया था। इनके बिल दोबारा आएंगे।

आदेश की कॉपी पढ़ें…

अब 3 पॉइंट में जानिए, आदेश में क्या लिखा…

  • मीटर रीडरों की हड़ताल और सिस्टम बदलने से बढ़े बिजली बिल: मीटर रीडरों की हड़ताल और बिलिंग सिस्टम में बदलाव के कारण कई घरेलू उपभोक्ताओं के बिल औसत या अनुमानित खपत के आधार पर बनाए गए। इससे कुछ उपभोक्ताओं को गलत और ज्यादा राशि के बिल मिले। इसे लेकर बिजली विभाग के फील्ड कार्यालयों में कई शिकायतें पहुंच रही हैं।
  • गलत बिलों से बकाया दिखा, कनेक्शन कटने का खतरा: गलत बिलों की राशि भी बिजली विभाग के सिस्टम में बकाया के रूप में दिखाई दे रही है। इसके कारण कई घरेलू उपभोक्ताओं को डिफॉल्टर माना जा रहा है और उनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई हो सकती है। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है, क्योंकि कई मामलों में बकाया असली बिजली खपत के बजाय गलत बिल बनने से हुआ है।
  • सिस्टम ठीक होने तक नहीं कटेंगे बिजली कनेक्शन: PSPCL ने फैसला लिया है कि बिजली बिलों की गड़बड़ी दूर होने तक बकाया राशि के कारण घरेलू उपभोक्ताओं के कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे। यह रोक तब तक रहेगी, जब तक स्मार्ट बिलिंग सिस्टम ठीक से काम नहीं करने लगता और गलत या बढ़े हुए बिल ठीक नहीं हो जाते। फील्ड कार्यालयों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

63 हजार उपभोक्ताओं को नहीं मिली सब्सिडी

इससे पहले 25 अगस्त को पंजाब सरकार ने 63,702 ऐसे उपभोक्ताओं की पहचान की थी, जिन्हें सरकार की 300 यूनिट मुफ्त बिजली की सब्सिडी का लाभ नहीं मिल पाया था। बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने बताया था कि मीटर रीडरों की हड़ताल के दौरान इन उपभोक्ताओं को औसत खपत के आधार पर बिल भेजे गए थे। इसके कारण मई और जून की 300 यूनिट तक की मुफ्त बिजली की सब्सिडी बिल में नहीं जुड़ पाई।

मंत्री ने कहा था कि इन सभी उपभोक्ताओं के बिल दोबारा तैयार किए जाएंगे। अगले तीन वर्किंग-डे में नए बिल जारी कर मई-जून की सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही बिल जमा कर दिया है, उनका एडजस्टमेंट अगले बिल में किया जाएगा। ज्यादा बिल आने की शिकायतों के समाधान के लिए सरकार ने विशेष हेल्पलाइन भी स्थापित की थी। यहां 20 कर्मचारियों की टीम शिकायतों का समाधान करेगी।

**********

ये खबर भी पढ़ें:

LPU प्रो चांसलर बवाल के 22 घंटे बाद सामने आईं: बोलीं- स्टूडेंट्स हमारे पास क्यों नहीं आए; यूनिवर्सिटी में 10 दिन की छुट्‌टी, इंटरनेट बंद

पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुए बवाल के 22 घंटे बाद सीनियर मैनेजमेंट सामने आई है। यूनिवर्सिटी की प्रो. चांसलर रश्मि मित्तल ने 7 मिनट का वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि ये सब करने से पहले स्टूडेंट्स उनके पास नहीं आए। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *