Headlines

Punjab Vigilance DSP Ashwini Kumar Audio Controversy


DSP अश्विनी कुमार के साथ स्क्रैप कारोबारी जीत राम, जिसका ऑडियो सामने आया है। फाइल फोटो

पंजाब में पुलिस और अपराधियों के गठजोड़ से जुड़े ऑडियो का मामला बढ़ता जा रहा है। DSP पर नशा तस्कर को बचाने के लिए सिफारिश करने से जुड़े वायरल ऑडियो के बाद अब शुक्रवार दो और ऑडियो सामने आए हैं।

.

इनमें खन्ना के स्क्रैप कारोबारी जीत राम की पुलिस अधिकारियों से बातचीत सुनाई दे रही है। पहले ऑडियो में जीत राम खुद को विजिलेंस DSP अश्विनी कुमार का छोटा भाई बताकर सड़क हादसे से जुड़े मामले में पुलिस से सिफारिश करता सुनाई दे रहा है।

वहीं, दूसरे ऑडियो में दोराहा के पास नाके पर पकड़ी गई, अपनी गाड़ी को छुड़वाने के लिए वह DSP अश्विनी कुमार से पुलिस अधिकारियों से बात करवाता है। बातचीत के दौरान DSP भी खुद को विजिलेंस अधिकारी बताते हुए गाड़ी में सवार लोगों को अपने परिचित कहकर छोड़ने की बात करते सुनाई दे रहे हैं। हालांकि ऑडियो में किए गए दावों की दैनिक भास्कर पुष्टि नहीं करता है।

इधर, जब ऑडियो को लेकर जालंधर रेंज में तैनात विजिलेंस डीएसपी अश्विनी कुमार से बात की गई, जो उन्होंने कहा कि

QuoteImage

अगर कोई हमारा नाम ले ले, तो इससे हमारा संबंध नहीं हो जाता।

QuoteImage

पहले वीडियो में क्या बात हुई, जानिए

स्क्रैप कारोबारी: हैलो, नमस्कार सर जी, नमस्कार सर जी, पुलिस वाला: हांजी बोलो स्क्रैप कारोबारी: डीएसपी अश्विनी कुमार विजिलेंस का ब्रदर बोल रहा हूं। विनती है जी, जो लड़कों का एक्सीडेंट हुआ था, मेरे ख्याल से आज उन्हें बुलाया होगा। सर, इन्हें आज ही भेजना जरूरी है। पुलिस वाला: साहिब मेरे पास हैं, इनसे बात कर लो यह लो बात कर लो स्क्रैप कारोबारी: हैलो सत श्री अकाल सर मैं अश्विनी कुमार डीएसपी विजिलेंस का ब्रदर बोल रहा छोटा सर… पुलिस अधिकारी: कौन जी स्क्रैप कारोबारी: अश्विनी कुमार विजिलेंस सर हांजी उनका ब्रदर बोलता हूं, सर, जो एक्सीडेंट हुआ उन लड़कों को बुलाया होगा सर पुलिस अधिकारी: हांजी बुलाया है, जो दूसरी पार्टी है वो भी आई है……राजीनामा लिखा था यह आज यहां हैं, इन्हें भेज दो राजीनामे पर साइन कर देंगे….. स्क्रैप कारोबारी: सर जो मोटरसाइकिल टूटी है, वो साथ भेजना है सर उसकी फोटो ले आएंगे पुलिस अधिकारी: हां इन्हें भेज दो घंटे में आ जाएंगे यहां स्क्रैप कारोबारी: चलो थैंक्यू सर

दूसरे ऑडियो में क्या बता हुई, जानिए…

स्क्रैप कारोबारी: नमस्ते पाजी।

डीएसपी: नमस्ते।

स्क्रैप कारोबारी: पाजी दोराहा के पास नाके पर हमारी गाड़ी पकड़ ली, जरा बात कर लेना कौन है।

स्क्रैप कारोबारी: जिसने पकड़ा है उसकी बात करवाना।

एएसआई: हेलो।

डीएसपी: कौन बोल रहा है?

एएसआई: एएसआई बलबीर सिंह।

डीएसपी: मैं डीएसपी विजिलेंस अश्वनी कुमार बोल रहा हूं।

एएसआई: हां जी।

डीएसपी: डीएसपी विजिलेंस अश्वनी कुमार बोल रहा हूं।

डीएसपी: यह दे देना मेरे अपने बंदे हैं।

एएसआई: माल चोरी का है इनके पास।

स्क्रैप कारोबारी: कोई चोरी का माल नहीं है सर हमारी अपनी गाड़ी है।

एएसआई बलबीर सिंह: इन्होंने सारा माल बीच फेंका हुआ है झाड़ियां में से उठाकर।

स्क्रैप कारोबारी: कोई गाड़ियों में से नहीं दूसरी गाड़ी बोलेरो में लेकर जाना था कोई ऐसी बात नहीं आप वेरीफाई कर लो।

एएसआई बलबीर सिंह: वेरीफाई करके छोड़ देते हैं।

डीएसपी: एएसआई से बात करने की कोशिश करते हैं।

फोन: फोन कट जाता है।

डीएसपी: हां हां जीते।

फोन: दोबारा से फोन कॉन्फ्रेंस कॉल में आ जाता है।

स्क्रैप कारोबारी: हां मनी

मनी: एएसआई बात करने से मना कर गया और बोल रहा है की गाड़ी थाने ले चलो।

स्क्रैप कारोबारी: ऐसे कैसे गाड़ी थाने ले चलो हमारा माल है हमारी गाड़ी है।

स्क्रैप कारोबारी: पाजी जरा करना SHO को फोन वहां कौन है।

डीएसपी: दोबारा थानेदार से बात करवाओ।

स्क्रैप कारोबारी: थानेदार की बात करवाओ।

डीएसपी: क्या नाम है तेरा?

फोन: फोन कट जाता है।

स्क्रैप कारोबारी पर चोरी का केस दर्ज

जीत राम की खन्ना अनाज मंडी के पास जीटी रोड पर स्क्रैप की दुकान और गोदाम है। उसके खिलाफ हाल ही में सिटी थाना में चोरी के आरोप में FIR नंबर 261 वर्ष 2026 दर्ज की गई थी। इस मामले में जेल जाने के बाद जीत राम जमानत पर बाहर आया है।

इससे पहले जीत राम और उसके भाई पम्मा सिंह के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी तथा एक महिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोपों से संबंधित केस दर्ज होने की जानकारी है। पम्मा सिंह के खिलाफ 150 ग्राम हेरोइन बरामदगी का मामला भी दर्ज है।

खन्ना में भी तैनात रहे अश्विनी

डीएसपी अश्विनी कुमार विजिलेंस में तैनाती से पहले पुलिस जिला खन्ना के विभिन्न थानों में बतौर एसएचओ तैनात रहे हैं। इसके अलावा वह ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज और ईओ विंग के इंचार्ज भी रह चुके हैं। खन्ना से तबादले के बाद लुधियाना विजिलेंस में भी तैनात रहे। पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को टेंडर घोटाले में गिरफ्तार करने वाली विजिलेंस टीम में भी अश्विनी कुमार शामिल थे।

**************

ये खबर भी पढ़ें:

विजिलेंस DSP-नशा तस्कर की बातचीत का ऑडियो वायरल: लुधियाना में जमानत के लिए कबाड़ी के जरिए सेटिंग, सीआईए कर्मी में शामिल

लुधियाना के खन्ना शहर में एक सनसनीखेज कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसने पुलिस और विजिलेंस विभाग के गलियारों में खलबली मचा दी है। इस ऑडियो में विजिलेंस विभाग के एक डीएसपी की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *