Rahul Gandhi Pune Chatron Ki Goonj Event


पुणे47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज राहुल गांधी पुणे में राहुल गांधी चौथा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम करेंगे। इससे पहले उन्होंने कोटा, देहरादून और प्रयागराज में 17 जून, 17 जुलाई और 8 अगस्त ये कार्यक्रम किया था।

इस दौरान राहुल ने पेपर लीक और देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार से जुड़े मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने कई बार अपने साथ स्टेज पर अपने साथ कई स्टूडेंट्स और टीचर्स को भी बोलने का मौका दिया है।

‘छात्रों की गूंज’ के पिछले 3 इवेंट

8 अगस्त, प्रयागराजः राहुल बोले- रील 21वीं सदी का नशा है

राहुल गांधी ने प्रयागराज में कहा कि सिस्टम ने युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा दिया है। इनसे कहा जाता है कि आपको जितनी रील बनाना है, बनाओ। मजदूरी करो। 21वीं सदी का नशा लो, लेकिन नौकरी नहीं मिल सकती है।’ पूरी खबर पढ़ें…

17 जुलाई, देहरादून राहुल बोले-1% लोग पेपर लीक के रास्ते पर चलते हैं

देहरादून के बन्नू स्कूल ग्राउंड में राहुल गांधी ने कहा कि सिर्फ एक फीसदी लोग पेपर लीक का रास्ता अपनाते हैं, लेकिन इसकी कीमत 99 फीसदी ईमानदार और गरीब युवाओं को चुकानी पड़ती है। पूरी खबर पढ़ें…

17 जून, कोटाः राहुल बोले- एजुकेशन सिस्टम बच्चों को टेंशन देता है

राहुल गांधी ने कोटा के दशहरा मैदान में कहा कि ये कार्यक्रम कोई राजनीति का कार्यक्रम नहीं है, ये युवाओं, छात्रों की आवाज उठाने का मंच है। आज सिर्फ स्टूडेंट्स और युवाओं की बात होगी। पूरी खबर पढ़ें…

कांग्रेस ने कहा देशभर में 800 ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम करेंगे

19 जुलाई को दिल्ली में CWC की मीटिंग हुई थी।

19 जुलाई को दिल्ली में CWC की मीटिंग हुई थी।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 19 जुलाई को दिल्ली में हुई CWC बैठक के बाद कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम जारी रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 800 छोटे शहरों और कस्बों में होगा। राहुल गांधी इन शहरों और कस्बों में से कुछ जगहों पर कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पटना में राहुल का कार्यक्रम रद्द हो गया था

राहुल को 15 जुलाई को पटना में भी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम करना था। लेकिन इसे रद्द कर दिया गया। कांग्रेस ने इसके पीछे बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के चलते लागू आचार संहिता को आधिकारिक वजह बताया है। हालांकि, पार्टी के अंदर कार्यक्रम रद्द होने के अन्य कारणों को लेकर भी चर्चाएं हुई थीं।

जानकारी के अनुसार, छात्र सम्मेलन पहले 11 जुलाई को प्रस्तावित था। बाद में इसकी तारीख बदलकर 15 जुलाई कर दी गई थी। पार्टी के अंदर यह भी चर्चा है कि निर्धारित समय तक छात्रों का आवश्यक डेटा और संपर्क सूची तैयार नहीं हो सकी। इसी कारण कार्यक्रम की तैयारियों पर असर पड़ा।

—————————————-

ये खबर भी पढ़ें…

राहुल का 6 घंटे धरना, तब पैलेटगन मामले में FIR:कोई नामजद नहीं, प्रदर्शनकारी बोला-आंख खराब हुई; राहुल छात्र के साथ थाने से रवाना

राहुल गांधी के 6 घंटे धरने के बाद दिल्ली पुलिस ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले छात्र साहिल की FIR दर्ज कर ली। लेकिन मामला अज्ञात पर दर्ज किया गया है। साहिल का आरोप है कि पैलेट गन के छर्रे लगने से उसकी आंख की रोशनी चली गई। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *