Headlines

Raipur First District in State to Get NQAS Certificate for Quality Healthcare



NQAS केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का गुणवत्ता मूल्यांकन कार्यक्रम है।

रायपुर जिले की 99 सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) का प्रमाणन मिल गया है। इसके साथ ही रायपुर सबसे अधिक NQAS प्रमाणित स्वास्थ्य संस्थाओं वाला छत्तीसगढ़ का पहला जिला बन गया है। जिले की 2 स्वास्थ्य संस्थाओं के परिणाम अ

.

NQAS केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का गुणवत्ता मूल्यांकन कार्यक्रम है। इसके तहत सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों का मरीजों की सुरक्षा, संक्रमण नियंत्रण, इलाज और जांच की गुणवत्ता, दवा उपलब्धता, स्वच्छता, रिकॉर्ड प्रबंधन, जैव-चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन और अन्य मानकों पर विस्तृत आकलन किया जाता है। तय मानकों पर सफल होने के बाद ही संस्थानों को यह प्रमाणन दिया जाता है। मॉनिटरिंग और टीमवर्क बनी वजह

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई देते हुए कहा कि जिले में सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लगातार मॉनिटरिंग और टीमवर्क के कारण स्वास्थ्य संस्थाएं गुणवत्ता के नए मानक स्थापित कर रही हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने कहा कि NQAS प्रमाणन स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि मरीजों की सुरक्षा, संक्रमण नियंत्रण, स्वच्छता और सेवा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है, जिससे रायपुर प्रदेश में सर्वाधिक NQAS प्रमाणित स्वास्थ्य संस्थानों वाला पहला जिला बन सका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *