Headlines

Raipur Temple Vandalism Case | Accused Arrested Via CCTV Footage


रायपुर के गुढ़ियारी इलाके के पड़ाव स्थित मंदिर में भगवान शिव, हनुमान जी और सांई बाबा की प्रतिमा तोड़ने का मामला गुरुवार 27 अगस्त को सामने आया है।

.

स्थानीय रहवासियों की सूचना पर पुलिस ने मामलें में जांच करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम हेमंत अग्रवाल बताया जा रहा है।

मंदिर में तोड़फोड़ होने की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के सदस्य पहुंचे थे।

मंदिर में तोड़फोड़ होने की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के सदस्य पहुंचे थे।

अब पढ़े क्या है पूरा मामला

गुढ़ियारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को प्रवीण लांजेवर ने गुढ़ियारी थाने में लिखित शिकायत दी।

उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने शिव-हनुमान मंदिर परिसर में प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की घटनास्थल के आस पास लगे CCTV फुटेज खंगाले। संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली।

गुढ़ियारी पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गुढ़ियारी पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान हेमंत अग्रवाल (42), निवासी मेन बाजार के पास पड़ाव गुढ़ियारी के रूप में हुई है। पुलिस जांच के अनुसार हेमंत बेरोजगार था और मंदिर के पास से रोजाना आते-जाते समय अपनी स्थिति को लेकर भगवान के प्रति नाराजगी रखता था।

उसे लगता था कि भगवान उसका साथ नहीं दे रहे हैं और वह इसी तरह बेरोजगार रहेगा। पुलिस के मुताबिक इसी नाराजगी में 27 अगस्त की रात करीब 3 बजे हेमंत अपने घर से छैनी और हथौड़ा लेकर मंदिर पहुंचा।

उसने मंदिर परिसर में स्थापित हनुमानजी, शिवलिंग और साईंजी की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद वह औजार अपने साथ घर ले गया और उन्हें छिपा दिया।

आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर जेल भेजा है।

आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर जेल भेजा है।

निशानदेही पर औजार बरामद, जेल भेजा

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर घर से घटना में प्रयुक्त छैनी-हथौड़ा बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *