Headlines

Raisen Land Dispute Murder | Brother Killed Over Property Dispute


रायसेन जिले में एक एकड़ जमीन के विवाद ने सगे भाइयों के रिश्ते को खून से रंग दिया। करीब 20 साल पहले चार लाख रुपए में बेची गई जमीन की कीमत बढ़ने पर बड़े भाई की नीयत बदल गई।

.

आरोप है कि उसने जमीन वापस लेने के लिए छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान दो भतीजे भी घायल हो गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी, बेटी और दामाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला मंडीदीप के गौहरगंज थाना क्षेत्र का है।

बड़े भाई ने परिवार के साथ मिलकर छोटे भाई और भतीजों पर चाकू से हमला कर दिया।

बड़े भाई ने परिवार के साथ मिलकर छोटे भाई और भतीजों पर चाकू से हमला कर दिया।

पिकनिक छोड़ खेत पहुंचे, वहीं शुरू हो गया विवाद

मृतक विष्णु प्रसाद सेन (61) के भतीजे प्रिंस सेन ने बताया कि 14 जुलाई की सुबह पूरा परिवार रायसेन के पास परवरिया सड़क माता मंदिर पिकनिक मनाने जा रहा था। रास्ते में सूचना मिली कि बड़े भाई नारायण सिंह विवादित जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। यह सुनकर विष्णु प्रसाद अपने परिजन के साथ सीधे खेत पहुंच गए।

प्रिंस के मुताबिक, खेत पर पहुंचते ही विष्णु प्रसाद ने बड़े भाई से जमीन जोतने का कारण पूछा। इसी बात पर नारायण सिंह भड़क गया और बैग से चाकू निकालकर हमला कर दिया। पहले विष्णु प्रसाद के बेटे अखिलेश की गर्दन पर वार किया। फिर बीच-बचाव करने आए विष्णु प्रसाद की कमर में चाकू घोंप दिया। दूसरे बेटे अजय पर भी हमला किया गया।

हमले के दौरान बेटे अपने पिता को बचाने के लिए आरोपियों से भिड़ गए।

हमले के दौरान बेटे अपने पिता को बचाने के लिए आरोपियों से भिड़ गए।

पत्नी-बेटी भी हमले में शामिल होने का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शोर सुनकर आरोपी की पत्नी शांति बाई और बेटी अंजलि भी मौके पर पहुंच गईं। आरोप है कि दोनों ने बीच-बचाव करने के बजाय डंडों से विष्णु प्रसाद और उनके परिवार पर हमला किया। इसके बाद मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया।

अस्पताल ले जाते समय फिर घेरकर हमला

परिजन का आरोप है कि घायलों को कार से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में आरोपी के दामाद अनिल श्रीवास और अन्य लोगों ने वाहन रोक लिया। कार पर डंडों से हमला किया और परिवार के अन्य सदस्यों की भी पिटाई की। किसी तरह सभी चिकलोद चौकी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

एम्स में इलाज के दौरान मौत

घायलों को भोपाल एम्स भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने विष्णु प्रसाद सेन को मृत घोषित कर दिया। घायल अजय और अखिलेश को तीन दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

हमले में एक बेटे के गले में चाकू लगने से गहरा घाव हो गया है। दूसरे के कंधे में चोट आई।

हमले में एक बेटे के गले में चाकू लगने से गहरा घाव हो गया है। दूसरे के कंधे में चोट आई।

20 साल पुराना सौदा बना हत्या की वजह

परिजन के मुताबिक, करीब दो दशक पहले विष्णु प्रसाद ने अपने बड़े भाई नारायण सिंह से एक एकड़ जमीन 4 लाख रुपए में खरीदी थी। भाई होने के कारण जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। समय के साथ जमीन की कीमत बढ़ी तो विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि नारायण सिंह ने जमीन पर दोबारा कब्जा करने की कोशिश की। विष्णु प्रसाद ने जमीन लौटाने की भी बात कही, लेकिन शर्त रखी कि पहले 4 लाख रुपए वापस किए जाएं। इसी विवाद ने आखिरकार खूनी रूप ले लिया।

पहले बेटी को गोद लिया, अब उसी परिवार पर हमला

जानकारी के अनुसार, नारायण सिंह ने वर्षों पहले अपने छोटे भाई विष्णु प्रसाद की बेटी को गोद लिया था। इसके बावजूद जमीन के विवाद में दोनों परिवार आमने-सामने आ गए। वारदात के दिन आरोपी की सगी बेटी और दामाद भी उसके साथ थे। पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया है। गांव में आरोपियों के घर पर ताला लगा हुआ है।

हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में आरोपी गिरफ्तार

गौहरगंज थाना प्रभारी विनोद परमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी जमीन के सीमांकन को लेकर विवाद हो चुका था। विष्णु प्रसाद की मौत के बाद मुख्य आरोपी नारायण सिंह, उसके दामाद अनिल श्रीवास समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

………………………………….

यह खबर भी पढ़ें

छोटे भाई की पीठ में चाकू घोंपकर हत्या

मध्यप्रदेश के रायसेन में जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की पीठ में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। आरोपी ने दो भतीजों पर भी हमला किया। एक के गले और दूसरे के कंधे पर चाकू लगने से दोनों गंभीर घायल हो गए। विवाद बढ़ने पर धारदार हथियारों और चाकू से हमला किया गया। पढ़ें पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *