Headlines

Rajasthan Weather Alert | Rain In Bharatpur Dholpur Karoli Sawai Madhopur


राजस्थान में आज भी 16 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। शनिवार को भरतपुर, धौलपुर सहित कई जिलों में 1 इंच तक पानी बरसा। कोटा, बूंदी, दौसा, अलवर, चित्तौड़गढ़ के भी एरिया में कई जगह हल्की बारिश हुई।

.

इधर, पश्चिमी जिलों में बारिश का दौर थमने के साथ ही गर्मी, उमस अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। मौसम विभाग की माने तो रविवार से बारिश थोड़ी और कमजोर होगी।

वहीं, 17,18 अगस्त को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि 19 अगस्त से एक बार फिर पूर्वी जिलों में बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी।

प्रदेश में बारिश की स्थिति

राजस्थान में मौसम की तस्वीर

जयपुर में शनिवार देर शाम बारिश हुई। करीब आधा घंटे हुई बारिश के बाद उमस बढ़ गई।

जयपुर में शनिवार देर शाम बारिश हुई। करीब आधा घंटे हुई बारिश के बाद उमस बढ़ गई।

मानसून के बड़े अपडेट्स

पिछले 24 घंटे में कहां हुई बरसात: भरतपुर, सवाई माधोपुर, धौलपुर, करौली, कोटा एक इंच तक बरसात हुई। यहां दिनभर रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। इनके अलावा टोंक, बूंदी, अलवर, चित्तौड़गढ़ में भी हल्की बारिश हुई।

पश्चिमी जिलों में उमस बढ़ी: राज्य के पश्चिमी जिलों में मौसम साफ रहने और हल्की धूप निकलने से उमस बढ़ गई। शनिवार दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस श्रीगंगानगर में दर्ज हुआ।

धीमा हुआ मानसून: मानसून ट्रफ अभी उत्तर भारत में फिरोजपुर, रोहतक, औरय्या, सीधी होकर लो-प्रेशर सिस्टम के बीच से गुजर कर झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके चलते राज्य में आज से बारिश का दौर थोड़ा और धीमा पड़ने की संभावना है। 17, 18 अगस्त को राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है।

ये जिले सबसे गर्म रहे

आगे कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के प्रमुख शहरों में कैसा रहा मौसम

जयपुर: शहर में शनिवार को दिनभर मौसम साफ रहा। हल्के बादल छाए रहे, जिससे उमस का मौसम रहा। शाम को शहर व आसपास के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। विराटनगर में 4MM पानी बरसा। जयपुर शहर में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

राजधानी में भी बारिश का दौर धीमा हो गया है। शनिवार को दिन में तेज गर्मी और उमस रही।

राजधानी में भी बारिश का दौर धीमा हो गया है। शनिवार को दिन में तेज गर्मी और उमस रही।

अजमेर: शनिवार को पूरे दिन बादलों की आवाजाही बनी रही। बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई। बीच-बीच में धूप निकलने से गर्मी और उमस ने परेशान किया। अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री और न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अजमेर में शनिवार को दिनभर बाादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।

अजमेर में शनिवार को दिनभर बाादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।

कोटा: शहर व आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहे। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दोपहर में धूप निकली, जिसके चलते गर्मी व उमस से लोग परेशान रहे। अधिकतम व न्यूनतम पारा 1 डिग्री बढ़ गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम 25.9 डिग्री दर्ज हुआ।

कोट में शनिवार को हल्की बारिश के बाद उमस बढ़ गई है। आने वाले दिनों में भी कम बारिश की संभावना है।

कोट में शनिवार को हल्की बारिश के बाद उमस बढ़ गई है। आने वाले दिनों में भी कम बारिश की संभावना है।

अलवर: शनिवार सुबह से मौसम सामान्य रहा। सुबह कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहे, जबकि दोपहर में धूप खिली रही। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। शाम होते-होते जिले के कई इलाकों में बारिश हुई। वहीं अलवर शहर में बूंदाबांदी देखने को मिली।

अलवर में भी दो दिन से बारिश का दौर कमजोर हो गया है। शनिवार को भी जिले के अधिकतर हिस्सों में बारिश नहीं हुई।

अलवर में भी दो दिन से बारिश का दौर कमजोर हो गया है। शनिवार को भी जिले के अधिकतर हिस्सों में बारिश नहीं हुई।

उदयपुर: शनिवार दिनभर मौसम सामान्य रहा। कुछ समय बादलों का डेरा रहा, लेकिन अधिकतर समय धूप निकली। शाम को शहर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। उदयपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उदयपुर में हल्की बूंदाबांदी हुई। साथ ही दिनभर बादल छाए रहे।

उदयपुर में हल्की बूंदाबांदी हुई। साथ ही दिनभर बादल छाए रहे।

जोधपुर: शनिवार को मौसम साफ बना रहा। दिन में धूप निकलने से उमस रही। अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।

जोधपुर में मौसम साफ रहा। धूप ने लोगों को परेशान किया।

जोधपुर में मौसम साफ रहा। धूप ने लोगों को परेशान किया।

सीकर: सीकर में अब अगले 3 दिन तक बारिश होने का कोई पूर्वानुमान नहीं है। अभी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। सीकर शनिवार दिन का तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर में दिन के तापमान बढ़ोतरी की संभावना है।

सीकर में दो दिन से गर्मी तेज हो गई। शनिवार को मौसम साफ रहा और तेज धूप रही।

सीकर में दो दिन से गर्मी तेज हो गई। शनिवार को मौसम साफ रहा और तेज धूप रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *