एसडीएम रामपुर मेले की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए।
शिमला जिले के रामपुर में जिला स्तरीय दशहरा मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह मेला इस साल 20 से 23 अक्टूबर तक आयोजित होगा। मेले के सफल आयोजन के लिए 23 सितंबर को एक बैठक बुलाई गई है।जिला स्तरीय दशहरा मेला समिति सराहन बुशहर और एसडीएम रामपुर ने इस संब
.
इसके अनुसार, यह बैठक 23 सितंबर को सुबह 11 बजे नगर परिषद कम्युनिटी हॉल रामपुर में होगी। बैठक की अध्यक्षता जिला स्तरीय दशहरा मेला समिति के अध्यक्ष और एसडीएम रामपुर करेंगे।
मेले के आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं और सुविधाओं पर होगी चर्चा
पत्र में बताया गया है कि बैठक में मेले के आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं और सुविधाओं पर चर्चा की जाएगी। इसमें सभी संबंधित सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों, पूजा समिति और अलग-अलग देवी-देवताओं के कारदारों को शामिल होने के लिए कहा गया है।
पूजा समिति सराहन के सदस्यों को बैठक में बुलाया
बैठक में नायब तहसीलदार सराहन, कई पंचायतों के प्रधान, रामपुर बुशहर स्पोर्ट्स कल्चर एंड इन्वायरमेंट एसोसिएशन और पूजा समिति सराहन के सदस्यों को बुलाया गया है।
इसके अलावा, क्षेत्र के कई देवी-देवताओं के कारदारों को भी आमंत्रित किया गया है। समिति ने सभी आमंत्रित सदस्यों से 23 सितंबर को सुबह 11 बजे नगर परिषद कम्युनिटी हॉल रामपुर पहुंचने की अपील की है।
बैठक में आमंत्रित देवी-देवताओं की सूची
- देवता साहिब दत्त महाराज बसाहरा
- देवता साहिब महा रुद्ध गसो
- देवता साहिब महा रुद्ध क्याओं
- देवता साहिब देव जाख रचोली
- देवता नारायण किन्नू, तहसील सराहन
- लक्ष्मी नारायण मझगांव, सराहन
- देवता साहिब नागा बोड़ा सराहन
- देवता साहिब निन्सू दराली
- देवता साहिब नागा कुन्नी सराहन
- देवता साहिब राई नाग करतोट
- देवता साहिब डावर कुंड चाटी निरमंड
- देवता साहिब लकड़ादवीर कल्पा किन्नौर
- देवता साहिब तलारा सब तहसील सराहन
- देवता साहिब थम्बावीर रूपी निचार
- देवता साहिब चुंगवीर ग्राम कमलाड़
- देवता साहिब लाडू वीर गानवी
- देवता साहिब बाड़ी डमहेडी अरसू, निरमंड
- देवता साहिब झाखड़ नाग धारा, सरगा, निरमंड
- देवता साहिब दमुख डंसा
- देवता साहिब जाहलू नाग -घरगा
- देवता साहिब पांचवीर कंडाली

