Headlines

Rohtak Kabaddi Player Wife MuskanSuicide Case


रोहतक में पत्नी मुस्कान का अंतिम संस्कार करते हुए कबड्‌डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा। इनसेट में शीलू और मुस्कान की फोटो।

हरियाणा के रोहतक के इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान (23) की तेरहवीं की रस्म आज गांव बहु अकबरपुर में हो रही है। सुबह हवन हुआ, जिसमें आहुतियां देकर मुस्कान की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान दोनों परिवारों के अलावा

.

मुस्कान ने 31 जुलाई शाम को ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसे लेकर खूब हंगामा हुआ। मायके पक्ष ने शीलू बल्हारा, उनके पिता सुरेंद्र, मां निशा और भाई मनीष के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कराई। अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया था।

मगर, बाद में मुस्कान के पिता के लिखित बयान पर पुलिस ने चारों को 12 अगस्त तक राहत दे दी थी और थाने से ही छोड़ दिया था। माना जा रहा है कि तेरहवीं के बाद दोनों गांवों की पंचायत भी हो सकती है, जिसमें बल्हारा फैमिली पर दर्ज कराए केस पर कोई फैसला लिया जा सकता है।

मुस्कान और शीलू बल्हारा की 4 तस्वीरें देखिए…

शीलू और मुस्कान की दिसंबर 2023 में शादी हुई थी।-फाइल फोटो

शीलू और मुस्कान की दिसंबर 2023 में शादी हुई थी।-फाइल फोटो

शीलू पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर रील्स ओर फोटो भी शेयर करते थे।

शीलू पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर रील्स ओर फोटो भी शेयर करते थे।

हनीमून के वक्त की शीलू और मुस्कान की एक तस्वीर।

हनीमून के वक्त की शीलू और मुस्कान की एक तस्वीर।

शीलू की पत्नी मुस्कान ने नवंबर 2025 में बेटे को जन्म दिया था।-फाइल

शीलू की पत्नी मुस्कान ने नवंबर 2025 में बेटे को जन्म दिया था।-फाइल

मौत से लेकर रिपोर्ट दर्ज होने तक की पूरी कहानी…

  • 31 जुलाई की दोपहर कमरे में लगाई फांसी: 31 जुलाई की दोपहर करीब 4 बजे मुस्कान बल्हारा ने घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में फांसी लगा ली थी। ससुराल वालों ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो मुस्कान फंदे पर लटकी मिली थी। इसके बाद पुलिस और मायके पक्ष को सूचना दी गई। करीब एक घंटे बाद मुस्कान के मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे और हत्या बताते हुए हंगामा किया। तीन घंटे बाद पुलिस ने शव एम्बुलेंस से डेड हाउस भेजा था।
  • रात तक चली थी दोनों पक्ष की पंचायत : मुस्कान के मायके से आई कुछ महिलाओं ने चीखते हुए मुस्कान के ससुर को आवाज देकर बोली थी कि सुरेंद्र, मेरी बेटी को क्यों मार डाला? 20 दिन पहले भी कहकर गए थे कि हम मार देंगे। हमें नहीं पता था कि तुम सच में ऐसा कर दोगे। हंगामा बढ़ा तो रात करीब 8 बजे पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बंद कमरे में पंचायत हुई। करीब दो घंटे तक बातचीत चली, लेकिन देर रात तक कोई निर्णय नहीं निकल सका।
मुस्कान की मौत के वक्त का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें महिलाएं उसके शरीर पर चोट के निशान दिखा रही थीं।

मुस्कान की मौत के वक्त का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें महिलाएं उसके शरीर पर चोट के निशान दिखा रही थीं।

  • मुस्कान के पिता ने थाने में दी शिकायत: इसके बाद महम के फरमाणा गांव निवासी सुखबीर ने बहु अकबरपुर थाने में दी शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी मुस्कान की शादी 8 दिसंबर 2023 में शीलू बल्हारा के साथ हुई थी। ससुराल वाले मुस्कान को दहेज कम लाने के ताने देने लगे थे। पंचायत भी हुई, लेकिन बेटी की प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा। शीलू के दूसरी लड़कियों से संबंध और मुस्कान को तलाक की धमकी देने का भी आरोप लगाया था।
  • पुलिस ने दहेज हत्या में दर्ज किया था केस: मुस्कान के पिता फरमाणा गांव निवासी सुखबीर की शिकायत पर पुलिस ने शीलू, उसके पिता सुरेंद्र, मां निशा और भाई मनीष के खिलाफ बीएनएस की धारा 80 (दहेज मृत्यु) और धारा 3 (5) यानी (साजिश में शामिल होना) के तहत एफआईआर दर्ज की थी। हालांकि, पंचायत के फैसले के अनुसार, मुस्कान का अंतिम संस्कार गांव बहू अकबरपुर में ही किया गया था। शीलू ने ही चिता को मुखाग्नि दी थी। इसके बाद पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया था।
शीलू ने मुस्कान की चिता को मुखाग्नि दी थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें और उनकी फैमिली हिरासत में लिया था।

शीलू ने मुस्कान की चिता को मुखाग्नि दी थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें और उनकी फैमिली हिरासत में लिया था।

अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और चारों की थाने से रिहाई तक की कहानी…

  • पोस्टमॉर्टम की प्राइमरी रिपोर्ट में सुसाइड आया : इसके बाद मुस्कान की पोस्टमॉर्टम की प्राइमरी रिपोर्ट आ गई। महम डीएसपी तनुज शर्मा के मुताबिक, इसमें मुस्कान के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं थे। मुस्कान द्वारा फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड करना ही पाया गया। विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने पर स्थिति और ज्यादा साफ होगी।
  • 12 अगस्त तक बल्हारा फैमिली पर कार्रवाई नहीं : इसके बाद बाद मुस्कान के पिता सुखबीर सिंह पंचायत के साथ बहु अकबरपुर थाना पहुंचे। यहां उन्होंने लिखित में दिया कि 12 अगस्त तक शीलू और उसके परिवार पर कार्रवाई ना की जाए। इसके अलावा बहु अकबरपुर और गांव फरमाना की पंचायत भी हुई, जिसमें सरपंचों की उपस्थिति में निर्णय लिया कि 10 अगस्त को मुस्कान की तेरहवीं रस्म के बाद 12 अगस्त को दोनों गांव की दोबारा पंचायत होगी। इस पंचायत में कार्रवाई को लेकर आगे का निर्णय लिया जाएगा।
  • पुलिस ने शीलू और उसकी फैमिली को रिलीज किया: पंचायत और मुस्कान के पिता के लिखित बयान के आधार पर पुलिस ने शीलू, उसके भाई मनीष और पिता सुरेंद्र बल्हारा को रिलीज कर दिया। इसके बाद चारों गांव बहू अकबरपुर आ गए। अब सोमवार यानि 10 अगस्त को गांव में ही मुस्कान की तेरहवीं होगी।

इस मामले में सामाजिक और पुलिस स्तर पर क्या चला रहा….

शीलू बल्हारा के घर शोक प्रकट करने पहुंचे कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाब सिंह सैनी।

शीलू बल्हारा के घर शोक प्रकट करने पहुंचे कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाब सिंह सैनी।

दोनों परिवारों में चल रहा समझौते का प्रयास

गांव बहुअकबरपुर और गांव फरमाना के बीच 4 अगस्त को पंचायत हुई थी, जिसमें निर्णय लिया गया था कि 12 अगस्त को दोबारा पंचायत करके आगे की बात तय की जाएगी। हालांकि, मामले में दोनों पंचायतों की तरफ से समझौता करवाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि खिलाड़ी शीलू बल्हारा और उसके परिवार का मान सम्मान बना रहे और दोनों परिवारों के बीच आई दरार खत्म हो सके।

शीलू के घर पहुंचे कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा की मौत की सूचना मिलने पर कबड्डी एसोसिएशन के अध्यख गुलाब सिंह सैनी गांव बल्हारा अकबरपुर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। वहीं, पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख भी शीलू बल्हारा से मिले और शोक प्रकट किया।

शीलू बल्हारा को सांत्वना देते हुए साथी कबड्‌डी खिलाड़ी।

शीलू बल्हारा को सांत्वना देते हुए साथी कबड्‌डी खिलाड़ी।

डीएसपी बोले- पंचायत के निर्णय अनुसार करेंगे कार्रवाई

उधर, इस मामले में महम डीएसपी तनुज शर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम की प्राईमरी रिपोर्ट आई है, जिसमें फांसी लगने से ही मौत होना पाया गया है। शरीर पर कोई मारपीट के निशान भी नहीं मिले है। बाकी विसरा रिपोर्ट आने के बाद फाइनल स्थिति साफ होगी। वहीं, शीलू बल्हारा के परिवार को 12 अगस्त तक पंचायत के कहने पर राहत दी गई है। जो भी दोनों गांवों की पंचायत में तय होगा, उसी के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

—————————————————

मुस्कान सुसाइड केस की ये खबरें भी पढ़ें…..

इंटरनेशनल कबड्‌डी प्लेयर बल्हारा की पत्नी ने सुसाइड किया:रोहतक में ससुराल में फांसी लगाई; मायके वालों का हंगामा, शीलू को साथ ले गई पुलिस

इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा समेत 4 पर FIR:रोहतक में पत्नी के सुसाइड के बाद का VIDEO सामने आया, महिलाओं ने डेडबॉडी पर निशान दिखाए

‘पापा मेरे साथ गलत हो रहा है’:कबड्‌डी प्लेयर शीलू की पत्नी ने पिता को फोन किया; दावा- सुसाइड से पहले VIDEO बनाया

इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा के पिता को राहत:पंचायत में फैसला-बहू सुसाइड केस में 13वीं तक कोई एक्शन नहीं होगा; पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *