![]()
गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक कस्बे में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा एक स्कॉर्पियो व मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर से हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में जान गंवाने वाले मोटरसाइकिल चालक की पहचान गांव शिकार निवासी सबा मसीह के रूप में हुई है।
दोनों वाहनों की आमने सामने की हुई टक्कर
टक्कर इतनी भीषण थी कि सबा मसीह की मौके पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल पर सवार उनके दो बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गांव शिकार के सरपंच बलदेव सिंह और डेरा बाबा नानक थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्कॉर्पियो बटाला की ओर से आ रही थी। सबा मसीह अपने बच्चों के साथ सरकारी कार्ड बनवाकर गांव लौट रहे थे, तभी दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। स्कॉर्पियो को कब्जे में लिया, चालक हिरासत में पुलिस अधिकारी के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है और उसके चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Source link
गुरदासपुर में स्कॉर्पियो-बाइक टक्कर, एक की मौत:डेरा बाबा नानक में दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल
