![]()
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची और सबौर के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस पहल से बिहार और झारखंड के हजारों परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सुविधा होगी। रेलवे के अनुसार, 08601 रांची-सबौर परीक्षा स्पेशल ट्रेन कुल 15 फेरों में संचालित की जाएगी। यह ट्रेन 3, 4, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20 और 21 अगस्त को चलेगी। यह रांची से शाम 7:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 8:00 बजे सबौर पहुंचेगी। इसी प्रकार, 08602 सबौर-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन भी 15 फेरों में चलाई जाएगी। इसका संचालन 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 18, 19, 20, 21 और 22 अगस्त को होगा। यह ट्रेन सबौर से सुबह 9:50 बजे रवाना होकर रात 10:45 बजे रांची पहुंचेगी।
स्लीपर क्लास के कोच लगाए जाएंगे यात्रियों की सुविधा के लिए यह स्पेशल ट्रेन पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार के अंतर्गत भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इससे इन क्षेत्रों के परीक्षार्थियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे ने बताया कि इन परीक्षा स्पेशल ट्रेनों में जनरल द्वितीय श्रेणी और स्लीपर क्लास के कोच लगाए जाएंगे। रेल प्रशासन ने यह भी जानकारी दी है कि इस स्पेशल ट्रेन की टिकट बुकिंग की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। अभ्यर्थियों और यात्रियों से अपील की गई है कि वे बुकिंग शुरू होने की सूचना पर नजर रखें और समय रहते अपना आरक्षण सुनिश्चित करें।
Source link
RRB परीक्षा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन:सबौर-रांची के बीच 15 फेरे, भागलपुर में भी गाड़ी का होगा ठहराव
