- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (13 To 19 July 2026), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

13 से 19 जुलाई के बीच मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों का टारगेट पूरा होने से प्रमोशन के योग बन सकते हैं। तुला राशि वालों की इनकम बेहतर होगी और रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती है। कर्क राशि के रियल एस्टेट कारोबारियों को फायदा होने के योग हैं।
कुंभ राशि वालों के इनकम के नए स्रोत बढ़ सकते हैं। वृश्चिक राशि वालों को किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से काम पूरे करने में आसानी होगी। वहीं, धनु राशि के लोगों को चोट से बचने के लिए जोखिम वाले कामों में सावधानी रखनी होगी।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता

मेष – पॉजिटिव- बुजुर्गों का मान-सम्मान बनाए रखें। उनका आशीर्वाद और सहयोग आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। अगर किसी से कोई वादा किया है तो उसे जरूर पूरा करें। इससे आपका मान-सम्मान और प्रभाव बना रहेगा। नेगेटिव- इस सप्ताह फाइनेंस से जुड़े कामों में लापरवाही न करें, वरना नुकसान होने की आशंका है और इस वजह से घर में तनाव भी हो सकता है। शक करने की आदत आपके और दूसरों के लिए परेशानी बन सकती है। अपने विचारों को सकारात्मक रखना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस के काम करने के तरीके में अचानक सुधार आएगा। मीडिया और कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों का कोई टारगेट पूरा होने से प्रमोशन के अच्छे योग बन रहे हैं। लव- परिवार में तालमेल बनाए रखने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। लव पार्टनर के साथ डेट पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और थायराइड की समस्या वाले लोग लापरवाही न करें। मौसम में बदलाव की वजह से ये परेशानियां बढ़ सकती हैं। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- इस सप्ताह किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से आपको सही सलाह मिलेगी। आप अपने कामों को बेहतर तरीके से पूरा करने में सफल रहेंगे। कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरा हो सकता है। नेगेटिव- बातचीत के दौरान विचारों में मतभेद होने से विवाद की स्थिति बन सकती है। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले उस पर गंभीरता से सोच-विचार करें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर रहेगा।
व्यवसाय- काम की क्वालिटी बेहतर बनाने की जरूरत है। स्टाफ पर अपना नियंत्रण बनाए रखें, इससे कामकाज में सुधार होगा। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं। नौकरी में बॉस या अधिकारियों से संबंध खराब न होने दें। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी, लेकिन बिना वजह चिंता होने से नींद न आने की समस्या हो सकती है। मेडिटेशन पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन – पॉजिटिव- इस सप्ताह मन मुताबिक कोई काम पूरा होने से राहत मिलेगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। घर में नजदीकी रिश्तेदारों का आना होगा। आपसी बातचीत से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। नेगेटिव- मित्रों और रिश्तेदारों से संपर्क बनाए रखें। महिलाओं को खास सावधानी रखने की जरूरत है। दूसरों के मामलों में किसी तरह की दखल न दें। संतान की कोई जिद आपको परेशान कर सकती है।
व्यवसाय- स्टाफ या कर्मचारियों की वजह से बिजनेस में कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन अपनी समझदारी से जल्दी ही उनका हल निकाल लेंगे। कामकाज से जुड़ी बातें गोपनीय रखें। ऑफिस में शांत माहौल रहेगा। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- व्यायाम और योग को दिनचर्या में शामिल करें। अच्छी आदतें और व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ बनाए रखेंगी। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

कर्क -पॉजिटिव- घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से सुखद माहौल रहेगा। समाज में आपकी योग्यता और काबिलियत की तारीफ होगी। इस समय सेविंग से जुड़ी गतिविधियों में भी फायदा हो सकता है। धार्मिक आयोजन होने की संभावना है। नेगेटिव- किसी विवादित मामले में दखल देने से परेशानी बढ़ सकती है। गुस्से पर काबू रखें। युवा करियर में रुकावट आने पर निराश होने के बजाय उसका हल खोजें। गैरजरूरी भागदौड़ भी बनी रहेगी।
व्यवसाय- कारोबार बढ़ाने के लिए नए तरीके अपनाने होंगे। कामकाज से जुड़ी योजनाओं को गोपनीय रखें। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में बिजनेस को लेकर पूरी तरह सतर्क रहना जरूरी है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। लव- दोस्तों से मुलाकात होने से मन खुश रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच भी अच्छे संबंध बने रहेंगे। स्वास्थ्य- प्राकृतिक और पौष्टिक चीजों को भोजन में शामिल करें। गलत खानपान की वजह से इंफेक्शन और छाती में जलन की परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- ऑफ व्हाइट, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – पॉजिटिव- इस सप्ताह किसी समस्या या रुकावट की स्थिति में अनुभवी लोगों की सलाह आपको सही दिशा देगी। अपने मनपसंद कामों में भी कुछ समय बिताएं। इससे मानसिक और शारीरिक ऊर्जा मिलेगी। कोई सरकारी फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। नेगेटिव- घर के रखरखाव और सजावट से जुड़े कामों की वजह से बजट बिगड़ सकता है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। कोर्ट केस से जुड़े मामलों में फिलहाल कोई समाधान मिलने की उम्मीद कम है। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें।
व्यवसाय- बिजनेस में कोई नया प्रयोग लागू करना फायदेमंद रहेगा। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें। किसी को पैसा देने से पहले उसकी वापसी सुनिश्चित कर लें। सरकारी नौकरी करने वाले लोग किसी गैरकानूनी काम में शामिल न हों। लव- वैवाहिक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। घर-परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेट पर जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की परेशानी बढ़ सकती है। लापरवाही न करें और व्यायाम व योग नियमित रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- भावनाओं के बजाय समझदारी से फैसले लेने पर आपकी कई योजनाएं पूरी होंगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपने और परिवार के लिए समय निकाल लेंगे। अपनी काम करने की क्षमता पर पूरा भरोसा रखें। नेगेटिव- आलोचनाओं और अफवाहों पर ध्यान न दें। कुछ तनाव वाली स्थितियां बन सकती हैं, लेकिन इससे आपका कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रखने के लिए गैरजरूरी खर्च कम करें।
व्यवसाय- बिजनेस से जुड़ा कोई फैसला लागू हो सकता है, इसलिए अपने प्रयास जारी रखें। फाइनेंस से जुड़े काम रुकावटों के बाद पूरे हो जाएंगे। ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा। लव- घर का माहौल मधुर बना रहेगा। परिवार या जीवनसाथी के साथ घूमने और डिनर का कार्यक्रम यादगार रहेगा। स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी और किसी बड़ी चिंता की बात नहीं है। फिर भी संक्रमण और मौजूदा मौसम से अपना बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- स्लेटी, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव- जिस काम में सफलता के लिए लंबे समय से कोशिश कर रहे थे, उससे जुड़ी अच्छी खबर इस सप्ताह मिल सकती है। अनुभवी लोगों की सलाह से आपको आगे बढ़ने का नया रास्ता मिलेगा। संतान की इच्छा रखने वाले लोगों को कोई उम्मीद मिल सकती है। नेगेटिव- पैसों के लेनदेन में किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। विद्यार्थी मनोरंजन में ज्यादा समय बिताकर पढ़ाई से समझौता न करें। सरकारी काम पूरा करते समय बहुत सावधानी रखने की जरूरत है।
व्यवसाय- बिजनेस में व्यवस्थित तरीके से काम होगा और इनकम बेहतर रहेगी। रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े काम तेजी पकड़ेंगे। नौकरीपेशा लोगों को किसी टूर पर जाना पड़ सकता है और यह यात्रा फायदेमंद रहेगी। लव- घर में मेहमान आने से चहल-पहल और खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी पुराने विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य- सिरदर्द और अपच की समस्या हो सकती है। योग और व्यायाम पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक – पॉजिटिव- विपरीत परिस्थिति में तनाव लेने के बजाय सकारात्मक बने रहें। इससे आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह मिलेगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक चिंता दूर हो सकती है। नेगेटिव- अजनबी लोगों से व्यवहार और पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। किसी साजिश या धोखे का शिकार होने की आशंका है। गलत लोगों की संगत से दूरी रखें। घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है।
व्यवसाय- किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात होने पर आपके काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। कुछ मामलों में आपका स्वाभिमान ही आगे बढ़ने में रुकावट बन सकता है। व्यवहार में थोड़ी नरमी बनाए रखें। लव- पति-पत्नी आपसी सहमति से कोई अच्छा फैसला लेंगे। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य- डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोग अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 8

धनु – पॉजिटिव- इस सप्ताह ग्रह स्थिति आपको अच्छा मौका दे सकती है। किसी शुभचिंतक की मदद से आपकी कोई खास इच्छा पूरी होगी। गैरजरूरी गतिविधियों से ध्यान हटाकर जरूरी कामों पर फोकस रखें। विद्यार्थियों को अपनी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। नेगेटिव- यह समय अपनी क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल करने का है। किसी पुराने मुद्दे को लेकर रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। सावधानी और समझदारी से परिस्थितियां संभल जाएंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा।
व्यवसाय- बिजनेस की इनकम सामान्य रहेगी, लेकिन बढ़ते खर्च परेशान कर सकते हैं। बिजनेस और नौकरी दोनों जगह राजनीति जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस के काम से यात्रा का आदेश मिल सकता है। लव- परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल से घर का माहौल सुखद और शांत रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य- जोखिम वाले कामों में रुचि न लें। चोट लगने की आशंका है। जल्दबाजी से बचें और सावधानी से समय बिताएं। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव- विपरीत परिस्थिति में भी आप अपनी योग्यता और काम करने की क्षमता से समाधान निकाल लेंगे। महिलाएं खास तौर पर अपनी सभी जिम्मेदारियां अच्छी तरह पूरी कर पाएंगी। सफलता के लिए अपने हितों का ध्यान रखना भी जरूरी है। नेगेटिव- पैतृक संपत्ति को लेकर भाइयों से विवाद होने की आशंका है। थोड़ी सावधानी और समझदारी से परिस्थितियां संभल जाएंगी। बच्चों को समय-समय पर सही मार्गदर्शन देते रहें।
व्यवसाय- बिजनेस में पैसों के लेनदेन से जुड़े काम सावधानी से करें। जरूरत से ज्यादा सोच-विचार में समय न गंवाएं। ऑफिस के जरूरी कागज और फाइलें पूरी रखें। किसी सहयोगी से विवाद होने की आशंका है। लव- घर में तनाव का माहौल बन सकता है। परिवार के लोग साथ बैठकर आपसी बातचीत से समस्या का हल निकालें। स्वास्थ्य- काम के साथ पर्याप्त आराम भी लें। ज्यादा भागदौड़ की वजह से थकान और सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- इस सप्ताह ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। ज्यादातर काम तय समय पर पूरे होते जाएंगे और समय खुशी से बीतेगा। परिवार की जरूरतों पर खुलकर खर्च करेंगे। दूसरों के बीच आपकी छवि बेहतर होगी और आपसी संबंध मजबूत बनेंगे। नेगेटिव- किसी भी स्थिति में गुस्से और अहंकार पर काबू रखें। दूसरों से ज्यादा सहयोग की उम्मीद न रखें, वरना निराशा हो सकती है। भाइयों से चल रहा मनमुटाव किसी व्यक्ति की मदद से जल्दी दूर हो सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में मौजूदा कामों पर ही ध्यान दें। अभी कोई नई गतिविधि शुरू करने का समय अनुकूल नहीं है। कार्यस्थल में सुधार के कामों पर ज्यादा खर्च हो सकता है, लेकिन इनकम के स्रोत भी बढ़ेंगे। इसलिए आर्थिक परेशानी नहीं होगी। लव- परिवार की व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग दें। विवाहेतर संबंधों की वजह से घर में तनाव हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य- महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें। भाग्यशाली रंग- ग्रे, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- इस सप्ताह का ज्यादातर समय सामाजिक गतिविधियों में बीतेगा। लोगों से मेलजोल बढ़ने पर नए संपर्क बनेंगे और कई उपयोगी जानकारियां भी मिलेंगी। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। नेगेटिव- सप्ताह के आखिर में परिस्थितियां कुछ कमजोर रह सकती हैं। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें और दूसरों के मामलों में दखल देने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। बातचीत करते समय सही शब्दों का इस्तेमाल करें।
व्यवसाय- बिजनेस में व्यस्तता ज्यादा रहेगी। जल्दबाजी या लापरवाही हो सकती है, इसलिए कोई फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। युवाओं को करियर से जुड़ा फैसला लेने में सफलता मिलेगी। ऑफिस का माहौल शांत रहेगा। लव- घर-परिवार में अपनी खुशियां तलाशें। विवाहेतर संबंधों का गलत असर पारिवारिक व्यवस्था पर पड़ सकता है, इसलिए मर्यादा बनाए रखें। स्वास्थ्य- योग और मेडिटेशन नियमित करें। इससे मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बने रहेंगे। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

