Headlines

Savan Somwar Kanwar Yatra Ujjain Kashi Vishwanath Somnath Kedarnath Haridwar Photos Videos live update


  • Hindi News
  • National
  • Savan Somwar Kanwar Yatra Ujjain Kashi Vishwanath Somnath Kedarnath Haridwar Photos Videos Live Update

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सावन के पहले सोमवार को देशभर में शिव मंदिरों और ज्योतिर्लिंगों में भक्तों की भीड़ पहुंच रही है। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल बाबा बैद्यनाथ धाम में कांवड़ियों की लाइन लगभग 5km लंबी हो चुकी है।

बिहार के बांका में बाबा ज्येष्ठ गौर नाथ महादेव को जल चढ़ाने के लिए रात 2 बजे से भक्त लाइन में लग गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक 50 हजार लोग चढ़ाने पहुंचेंगे।

इधर, मध्य प्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी इस बार नए बने रास्ते से निकाली जाएगी।

कांवड़ यात्रा के चलते यूपी के मुजफ्फरनगर के सभी स्कूल-कॉलेज 3 से 10 अगस्त तक बंद रखे जाएंगे, ताकि यात्रियों की आवाजाही आसानी से हो सके।

समंदर किनारे विराजे शिव…

ओडिशा के सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर भगवान शिव की रेत से आकृति बनाई।

ओडिशा के सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर भगवान शिव की रेत से आकृति बनाई।

देशभर के शिव मंदिरों में सावन के पहले सोमवार से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

झारखंड: देवघर में 3 लाख भक्त पहुंचने की संभावना

देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर ने कहा है कि सावन के पहले सोमवार पर 2 से 3 लाख लोगों के आने की उम्मीद है। पुलिस के जवान रात से ही ड्यूटी पर हैं। 22 क्विक रिस्पॉन्स टीम के 500 से ज्यादा जवान भी तैनात हैं। प्रारंभिक अनुष्ठान के होने और अर्घ्य (आहुति पात्र) स्थापित होने के बाद जलारपण शुरू होगा।

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: हरिद्वार के दक्षेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने पहुंचे भक्त

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

काशी में बाबा विश्वनाथ का मंदिर फूलों से सजाया गया

सावन के पहले सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। मंदिर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। मंदिर के दरवाजे खुलने के बाद श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक करने से पहले मंगला आरती में हिस्सा लिया। वाराणसी डिवीज़न के डिवीज़नल कमिश्नर और मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर फूलों की पंखुड़ियाँ बरसाईं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *