Headlines

Shimla Rohru Drowning Case | Pabbar River Search Operation NDRF Team



रोहड़ू में इसी जगह पब्बल नदी में डूबे दो किशोर।

शिमला जिले के रोहड़ू में बुधवार सुबह पब्बर नदी में नहाने उतरे दो किशोर डूब गए। दोनों की उम्र 16-16 साल थी। नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। हादसे के बाद से दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर तलाश

.

जानकारी के अनुसार, शिवेन रोशन पुत्र शिशु पाल निवासी करासा और सक्षम पुत्र राजदेव निवासी बनोटी बुधवार सुबह पब्बर नदी में नहाने उतरे थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और नदी में डूब गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय स्तर पर तलाश के बाद अब NDRF की टीम भी दोनों किशोरों की खोज में जुटी हुई है।

रोहड़ू स्कूल में करते थे पढ़ाई

दोनों राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बॉयज रोहड़ू में पढ़ते थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्कूल परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

सर्च ऑपरेशन जारी: SDM

SDM रोहड़ू धर्मेश रामोत्र ने बताया कि दोनों किशोरों की तलाश जारी है। शिमला से NDRF की टीम को बुलाया गया है और नदी में दोनों की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *