Headlines

Sikar Bhaskar Samadhan: Civic Issues Solved in New Shiv Colony


सीकर शहर में ‘भास्कर समाधान’ के माध्यम से नागरिक लगातार अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से इस बार जाम नालियों, बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई हैं। इन समस्याओं क

.

न्यू शिव कॉलोनी में नाली की नियमित सफाई नहीं होने से पानी सड़क पर आने की समस्या सामने आई थी, जबकि सबलपुरा में नालियां जाम होने से लोग परेशान थे। इन दोनों समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई कर समाधान करवाने वाले नगर परिषद सीकर के एईएन वाजिद अहमद को आज का ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया है। आइए जानते हैं, भास्कर समाधान पर आई किन समस्याओं का समाधान हुआ और किन समस्याओं के समाधान की लोगों ने मांग की है।

भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…

पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली…

एईएन वाजिद अहमद बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’

फतेहपुर रोड, न्यू शिव कॉलोनी से दिनेश कुमावत ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में नाली की नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। सफाई नहीं होने के कारण नाली में पानी भर जाता था और नाली का पानी सड़क पर आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर गंदा पानी जमा होने से आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद एईएन वाजिद अहमद ने मामले का संज्ञान लिया और नाली की सफाई करवाकर समस्या का समाधान करवा दिया। नाली की सफाई होने और सड़क पर पानी आने की समस्या दूर होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिली।

समस्या पर समाधान करवाने के लिए एईएन वाजिद अहमद 'स्टार ऑफिसर' बने हैं।

समस्या पर समाधान करवाने के लिए एईएन वाजिद अहमद ‘स्टार ऑफिसर’ बने हैं।

नाली की सफाई होने और सड़क पर पानी आने की समस्या से क्षेत्रवासियों को राहत मिली।

नाली की सफाई होने और सड़क पर पानी आने की समस्या से क्षेत्रवासियों को राहत मिली।

सबलपुरा में जाम नालियों की समस्या का समाधान

शिव कॉलोनी, सबलपुरा से दिनेश कुमावत ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में नालियां जाम पड़ी हुई हैं। नालियों की नियमित रूप से सफाई नहीं होने के कारण इनमें गंदगी जमा हो गई थी और पानी की निकासी प्रभावित हो रही थी। इससे क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद नालियों की सफाई करवाई गई और जाम नालियों की समस्या का समाधान कर दिया गया। इससे लोगों को राहत मिली और पानी की निकासी भी सुचारू हुई।

समस्या सामने आने के बाद नालियों की सफाई करवाई गई।

समस्या सामने आने के बाद नालियों की सफाई करवाई गई।

अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है…

कई दिनों से नालियों की सफाई नहीं, मच्छर और बदबू से परेशानी

आरटीओ ऑफिस रोड, वंदे मातरम चौक से शाहबुद्दीन मुगल ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके मोहल्ले में काफी दिनों से नालियों की सफाई नहीं करवाई गई है। नालियों में गंदगी जमा होने के कारण आसपास का वातावरण खराब हो रहा है। सफाई नहीं होने से मच्छरों की संख्या भी बढ़ गई है और बदबू के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर नालियों की सफाई नहीं होने से समस्या और बढ़ सकती है। उन्होंने संबंधित विभाग से नालियों की जल्द सफाई करवाने की मांग की है।

नालियों में गंदगी जमा होने के कारण आसपास का वातावरण खराब हो रहा है।

नालियों में गंदगी जमा होने के कारण आसपास का वातावरण खराब हो रहा है।

कई दिनों से बंद स्ट्रीट लाइट, रात में बढ़ रहा अंधेरा

राधाकिशनपुरा से मनोज ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट कई दिनों से बंद पड़ी है। रात के समय स्ट्रीट लाइट बंद रहने से क्षेत्र में अंधेरा छाया रहता है। इससे लोगों को रात में आने-जाने में परेशानी हो रही है। अंधेरे के कारण राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से बंद स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक करवाकर रोशनी की व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

रात के समय स्ट्रीट लाइट बंद रहने से क्षेत्र में अंधेरा छाया रहता है।

रात के समय स्ट्रीट लाइट बंद रहने से क्षेत्र में अंधेरा छाया रहता है।

स्पीड ब्रेकर नहीं होने से हादसे का खतरा

शेखपुरा मोहल्ला से दौलत सैनी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में एक भी स्पीड ब्रेकर नहीं है। सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है। क्षेत्र में लोगों की आवाजाही भी रहती है, ऐसे में तेज गति से आने-जाने वाले वाहनों के कारण कभी भी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है, ताकि वाहनों की गति नियंत्रित हो सके और हादसों का खतरा कम हो।

सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है।

सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है।

श्रीमाल विहार कॉलोनी में जयपुर रोड पर जगह-जगह गड्ढे

बालाजी नगर, जयपुर रोड से चरण सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया कि श्रीमाल विहार कॉलोनी में जयपुर रोड पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। राहगीरों को भी सड़क से निकलने में परेशानी हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत करवाकर गड्ढों को भरने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारू हो सके।

सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए…

1.डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान:सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, जेईएन दीपिका बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’

2.एईएन विकास मिश्रा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:सड़क, बिजली, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतें आई सामनें

3.नाली की सफाई और जल निकासी की समस्या का समाधान:कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट और जाम नालियों से लोग परेशान

4.एईएन अमित स्वामी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:जाट कॉलोनी में तीन साल से टूटी सड़क की समस्या का हुआ समाधान

5. सीकर में जनसमस्याओं पर एक्शन:’भास्कर समाधान’ से मिली राहत, प्रशासन की कार्रवाई से बदल रही शहर की तस्वीर

6.कायस्थ कॉलोनी में हफ्तों से फैला कचरा:चारियान गांव में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क, तो न्यू जनता कॉलोनी में गहराया पेयजल संकट

7.जनसमस्याओं पर ‘भास्कर समाधान’ का असर:खाटूश्यामजी-खंडेला रोडवेज बस शुरू, शहर की स्ट्रीट लाइटें भी हुईं दुरुस्त

8.एईएन विकास मिश्रा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:बिजली के तार, रोड लाइट, खराब स्ट्रीट लाइट और अधूरी सड़क से जुड़ी समस्याएं शामिल

9.एईएन वाजिद अहमद बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:रोड लाइट, सफाई, सीवर और पाइपलाइन लीकेज से जुड़ी समस्याएं शामिल

10.जेईएन हरिराम बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:सीवर लाइन लीकेज, जल निकासी, झुका बिजली पोल और बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं शामिल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *