Headlines

Spain World Cup Win | Yamal Rodri Torres Game Control List


स्पोर्ट्स डेस्क44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर फुटबॉल वर्ल्ड कप का दूसरा खिताब जीता। टीम की सबसे बड़ी ताकत उसका दमदार डिफेंस रहा। उसके खिलाफ पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल हुआ।

टीम ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 5450 पासेज दिए। इनमें से 4930 पासेज कम्प्लीट हुए। उनका एक्यूरेसी पर्सेंटेज 90 पर्सेंट रहा। इस टूर्नामेंट में स्पेन की पूरी टीम एकजुट होकर खेली।

टीम के पास लामिन यमाल जैसा स्टार था। वहीं कप्तान रोड्री ने मिडफील्ड से गेम को कंट्रोल किया। टूर्नामेंट के बेस्ट गोलकीपर रहे उनाई सिमोन के खिलाफ सिर्फ एक गोल हुआ।

स्पेन के 7 खिलाड़ी, जिनके दम पर स्पेन वर्ल्ड चैंपियन बना

1. फेरन टोरेस : फाइनल में गोल दागा

टोरेस फाइनल में 62वें मिनट में ओयारजाबाल की जगह उतरे। उन्होंने पेड्रो पोरो के क्रॉस पर निको विलियम्स के हेडर से मिली गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। वे किसी वर्ल्ड कप फाइनल में विनिंग गोल करने वाले दूसरे सब्स्टीट्यूट बने। क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल के खिलाफ उनके पास पर मिकेल मेरिनो ने स्टॉपेज टाइम में निर्णायक गोल किया था।

2. लामिन यमाल: 30 सफल ड्रिबल किए

यमाल ने सेमीफाइनल में फ्रांस के खिलाफ यमाल ने फाउल हासिल किया। इस पर पेनल्टी मिली और ओयारजाबाल ने गोल किया। महज 19 साल 1 दिन उम्र वाले यमाल ने टूर्नामेंट में 30 सफल ड्रिबल किए। यह टूर्नामेंट किसी खिलाड़ी द्वारा किए सबसे ज्यादा ड्रिबल हैं।

3. रोड्री- मिडफील्ड से गेम चलाया

रोड्री ने टूर्नामेंट में सबसे अधिक 803 पास दिए। इसमें उनकी एक्यूरेसी 94% रही। यह टूर्नामेंट में किसी खिलाड़ी द्वारा दिए सबसे ज्यादा पास हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में फ्रांस के किलियन एमबाप्पे और माइकल ओलिसे को आधे घंटे तक एक-दूसरे को पास तक नहीं करने दिया। उन्हें गोल्डन बॉल अवॉर्ड दिया गया।

4. मिकेल ओयारजाबाल- टीम के टॉप स्कोरर

ओयारजाबाल ने टूर्नामेंट में 5 गोल और 1 असिस्ट के साथ टीम के टॉप गोल स्कोरर रहे। वर्ल्ड कप में नॉकआउट मैच में दो गोल करने वाले पहले स्पेनिश खिलाड़ी बने।

5. पॉ क्यूबार्सी- बेस्ट यंग प्लेयर चुने गए

क्यूबार्सी को टूर्नामेंट का बेस्ट यंग प्लेयर चुना गया। वे टूर्नामेंट में 857 मिनट खेले। उन्होंने 97% एक्युरेसी के साथ 690 पास दिए। फाइनल मैच में क्यूबार्सी को अर्जेंटीना के फर्नांडेज ने गिराया और फर्नांडेज को रेड कार्ड मिला। अर्जेंटीना एक्स्ट्रा टाइम में 10 खिलाड़ियों से खेली और इसी दौरान स्पेन ने गोल किया।

6. उनाई सिमोन- टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल खाए

सिमोन टूर्नामेंट के बेस्ट गोलकीपर चुने गए। उन्हें गोल्डन ग्लव अवॉर्ड दिया गया। सिमोन ने पूरे 857 मिनट मैदान पर बिताए। उन्होंने 14 गोल रोके। उन्होंने पेनल्टी एरिया के अंदर 120 और बाहर 93 इंटरसेप्ट किए। पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल खाया, वह भी क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम के खिलाफ।

7. निको विलियम्स: असिस्ट कर टीम को फाइनल जिताया

विलियम्स को पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ 159 मिनट मिले। उन्होंने फाइनल में उनके हेडर ने ही गेंद टोरेस तक पहुंचाई, जिस पर विनिंग गोल हुआ। दो साल पहले यूरो 2024 फाइनल में वे खुद गोल करके प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।

—————————————————–

फाइनल मैच की पूरी खबर पढ़ें…

स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप जीता:फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। टीम ने न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। स्पेन के लिए एक्स्ट्रा टाइम में फेरन टोरेस ने गोल किया। इसी के साथ स्पेन ने 2010 के बाद दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। तब टीम ने नीदरलैंड को 1-0 से हराया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *