![]()
108वें उर्स-ए-रज़वी और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने गुरुवार देर रात शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने थाना कोतवाली पुलिस और पर्याप्त पुलिस बल के साथ बिहारीपुर चौकी से इस्लामिया होते हुए अय्यूब खां चौराहे तक पैदल गश्त की। प्रमुख मार्गों और बाजारों का किया निरीक्षण
पैदल गश्त के दौरान एसएसपी ने प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आम लोगों से किया संवाद
गश्त के दौरान एसएसपी ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से भी बातचीत की। उन्होंने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि उर्स और कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस पूरी तरह सतर्क है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश
एसएसपी अनुराग आर्य ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित चेकिंग करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कहा। सुरक्षा व्यवस्था रहेगी मजबूत
पुलिस अधिकारियों के अनुसार उर्स-ए-रज़वी और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त और निगरानी की जा रही है।
Source link
SSP ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था:उर्स और कांवड़ यात्रा को लेकर आधी रात सड़क पर उतरे एसएसपी, भीड़भाड़ वाले इलाकों का लिया जायजा
