Headlines

Strong winds brought the day temperature to 27.5 degrees.


शहर में गुरुवार को तेज हवा चलने से दिन के तापमान में गिरावट आई और पारा सामान्य औसत से दो डिग्री सेल्सियस से भी कम हो गया। इधर, मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।

.

गुरुवार को दिनभर 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलती रही। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार-गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा। शासकीय जीवाजी वेधशाला में गुरुवार शाम तक बीते 24 घंटों के भीतर बारिश का आंकड़ा शून्य रहा।

वेधशाला में अब तक कुल 24.48 इंच औसत बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने शुक्रवार को शहर सहित उज्जैन जिले में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात एवं बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *