Headlines

Surguja Woman Murder Case | Theft Allegation Beating Death Sitapur


चोरी के शक में महिला की पिटाई, मौत

सरगुजा के सीतापुर में चोरी के शक में एक युवक ने महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज नहीं मिलने से मौत हो गई। इसके बाद आरोपी खुद महिला के पति को बताया कि उसकी पत्नी बेहोश पड़ी है। संतोष जब मौके पर पहुंचा, तब तक उसकी पत्नी क

.

आरोप है कि युवक ने घटना को छिपाने के लिए महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी भी शुरू कर दी थी। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, खाल बगीचा स्थित अटल आवास के रहने वाले संजय चौहान (38) ने गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे पड़ोस में रहने वाली मानकी उर्फ संतोषी यादव (37) पर 20 हजार रुपए चोरी करने का आरोप लगाया। इसके बाद उसने महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी।

मारपीट में महिला का एक पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पिटाई के बाद महिला कई घंटे तक बेहोशी की हालत में पड़ी रही।

सीतापुर पुलिस ने दर्ज किया हत्या का अपराध

सीतापुर पुलिस ने दर्ज किया हत्या का अपराध

महिला की मौत, अंतिम संस्कार की थी तैयारी

घटना के समय महिला का पति संतोष यादव होटल में काम करने गया था। संजय चौहान ने खुद उसके पास जाकर बताया कि उसकी पत्नी बेहोश पड़ी है। संतोष जब मौके पर पहुंचा, तब तक उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी।

आसपास के लोगों के मुताबिक, संजय चौहान ने महिला पर 20 हजार रुपए चोरी करने का आरोप लगाकर डंडे से उसकी पिटाई की थी। मारपीट में महिला के पैर की हड्डी टूट गई और शरीर में अंदरूनी चोटें भी आईं। इन्हीं चोटों के कारण उसकी मौत होने की बात सामने आई है।

आरोप है कि संजय चौहान ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला के अंतिम संस्कार के लिए अटल आवास के पास गड्ढा भी खोद लिया था। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आरोपी गिरफ्तार, आरोपी आदतन बदमाश

संतोष यादव ने संजय चौहान के खिलाफ पत्नी से मारपीट कर हत्या करने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी संजय चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी आदतन बदमाश बताया गया है। करीब एक महीने पहले उसने छेड़छाड़ का विरोध करने पर मोहल्ले की एक विधवा महिला की पिटाई की थी। महिला ने थाने में शिकायत भी की थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उस समय कोई कार्रवाई नहीं की।

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि आरोपी थाने के सामने चाय का ठेला लगाता था। पहले की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे थाने बुलाकर समझाइश दी और छोड़ दिया था। लोगों का आरोप है कि उस समय कार्रवाई होती तो शायद यह घटना नहीं होती।

………………………..

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….

पति के अफेयर का वीडियो बनाया,पत्नी की संदिग्ध मौत:हाथ-गर्दन, पैर पर चोट के निशान, मायकेवाले बोले- हत्या की गई, पति बोला- फांसी लगाई

बिलासपुर में शादीशुदा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बिलासपुर में शादीशुदा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बिलासपुर में शादीशुदा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले है। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच कर ससुरालवालों पर केस दर्ज करने की मांग की है। वहीं, महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *