Headlines

TMC ऑफिस में तोड़फोड़, अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर आरोप:बोले- हथियारबंद हमलावरों ने कर्मचारियों से मारपीट की, पुलिस 2 घंटे तक नहीं पहुंची




तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया है कि गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे BJP के कुछ लोगों ने कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित TMC कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की। उनके मुताबिक, हमलावर हथियारों से लैस थे और उन्होंने पार्टी कर्मचारियों के साथ मारपीट की, फोन छीने और दफ्तर में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान तोड़ दिया। बनर्जी ने इस घटना को लेकर कोलकाता पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और वकीलों ने फोन और ईमेल के जरिए पुलिस को सूचना दी, लेकिन करीब दो घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने हमले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी और घटना की पूरी जांच की मांग की है। BJP पर सुनियोजित हमले का आरोप अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर कथित हमले का वीडियो शेयर किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला पहले से बनाई गई योजना के तहत किया गया। उन्होंने यह पता लगाने की मांग की कि हिंसा की योजना किसने बनाई, इसे किसने आयोजित किया और किसके निर्देश पर यह कार्रवाई हुई। बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल, केंद्रीय गृह मंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय से भी मामले में कार्रवाई की अपील की। उन्होंने BJP नेता शुभेंदु अधिकारी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष को डराने के लिए हिंसा और दबाव का सहारा लिया जा रहा है। कुछ दिन पहले इसी दफ्तर को लेकर हुआ था विवाद यह विवाद उस घटना के कुछ दिन बाद हुआ है, जब पश्चिम बंगाल पुलिस ने अभिषेक बनर्जी, TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। आरोप था कि कैमक स्ट्रीट पर एक कथित अनधिकृत होर्डिंग हटाने पहुंची पुलिस के काम में बाधा डाली गई और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई। इसके बाद कोलकाता नगर निगम के अधिकारी पुलिसकर्मियों के साथ उस इमारत में पहुंचे थे, जहां अभिषेक बनर्जी का कार्यालय है। अधिकारियों ने इमारत से ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ लिखा साइनबोर्ड हटा दिया था। इसी कार्रवाई के बाद TMC और प्रशासन के बीच विवाद और बढ़ गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *