.
आज की सबसे बड़ी खबर यूपी में बीजेपी का नया प्रभारी बनाए जाने को लेकर है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर पीआरडी जवानों का भत्ता बढ़ाने को लेकर योगी के बयान से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा…
1. भाजपा ने बिहार जिताने वाले तावड़े को यूपी प्रभारी बनाया, चुनावी मैनेजमेंट के मास्टर, जगदीश ईश्वरभाई पटेल सह-प्रभारी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, सतीश पूनिया को पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है। गुजरात का जिम्मा तरुण चुग को सौंपा गया है। तीनों राज्यों में अगले साल चुनाव हैं। पूरी खबर पढ़ें…
2. यूपी में 59 साल पुराने मस्जिद-मदरसे को 6 बुलडोजरों से गिराया; पुलिसवालों और सपाइयों के बीच धक्का-मुक्की

यूपी के सिद्धार्थनगर में मंगलवार को एक मस्जिद और मदरसे के आधे से ज्यादा हिस्से को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया। 59 साल पुराना मस्जिद-मदरसा सरकारी जमीन पर बना था। सुबह 7 बजे SDM और 5 थानों के लगभग 100 पुलिसकर्मी 6 बुलडोजर लेकर पिपरा रामलाल गांव पहुंचे। इस बीच सपा की महिला विधायक और कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हो गई। पूरी खबर पढ़ें
3. रिटायर्ड फौजी ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर साले की हत्या की, 3 गोलियां मारीं, पत्नी को मायके ले जाने से नाराज था

प्रतापगढ़ में रिटायर्ड फौजी ने सगे साले की हत्या कर दी। वह सुल्तानपुर से साले की मेडिकल स्टोर की दुकान पहुंचा। इसके बाद साले को तीन गोलियां मारीं। वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर पहुंचा था। फौजी ने मौके से भागने की कोशिश की। भीड़ ने उसे पकड़ लिया। रस्सी से बांधकर पीटा। पुलिस ने किसी तरह उसे बचाया। पूरी खबर पढ़ें
4. योगी का ऐलान- PRD जवानों का भत्ता 600 करेंगे, गोरखपुर में कैशलैस योजना शुरू की, 5 लाख तक फ्री इलाज होगा

सीएम योगी ने मंगलवार को गोरखपुर में पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवानों के लिए ‘मुख्यमंत्री पीआरडी परिवार कल्याण योजना’ का शुभारंभ किया। इसमें पीआरडी जवान के परिवार का 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज होगा। योगी ने ऐलान किया कि जल्द ही PRD जवानों का भत्ता रोजाना 600 किया जाएगा। प्रदेश में 31 पीआरडी जवान रजिस्टर्ड हैं। पूरी खबर पढ़ें
5. लखनऊ में पीएसी तैनात कर 200 भैंसें उठवाईं:लोगों ने टीम पर हमला किया था, मेयर बोलीं- पूरा इलाका साफ कर देंगे

लखनऊ के पारा में नगर निगम की कैटल कैचर टीम पर हमले के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। मंगलवार को नगर निगम की टीम के साथ 3 थानों की फोर्स और एक कंपनी पीएसी बल पहुंचा। पुलिस बल की मौजूदगी में निगम की टीम ने 4 मोहल्लों से करीब 200 भैंसें उठवा लीं। मेयर ने कहा- जो पुलिस आपकी सुरक्षा करती है, उस पर हमला स्वीकार नहीं है। पूरी खबर पढ़ें
अब 8 अहम खबरें…
6. प्रयागराज में जज के PSO के बेटे पर हमला, अतीक के करीबियों ने लोहे की रॉड, लात-घूसों से पीटा

प्रयागराज में जज के PSO के बेटे को लात-घूसों और लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक खड़ी करने को लेकर माफिया अतीक अहमद के करीबियों से उसका विवाद हो गया। इस दौरान आरोपियों ने युवक से गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसे जबरन खींच ले गए। लोहे की रॉड और धारदार हथियार से उसकी पिटाई की गई। पूरी खबर पढ़ें
7. लखनऊ समेत 30 शहरों में बारिश, 10 में स्कूल बंद:थाने-अस्पताल में घुसा पानी; काशी में मंदिर डूबे

यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार तड़के 3 बजे से लखनऊ, सहारनपुर, प्रतापगढ़ और संभल समेत 30 शहरों में रुक-रुककर बारिश हो रही। बादल छाए रहने के कारण सुबह अंधेरा छाया रहा। प्रयागराज में रामबाग रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पानी में डूब गए हैं। काशी के मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार ऊपरी हिस्से में कराया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें
8. रूलिंग पार्टी का विधायक हूं,देख लूं तो पेड़ सूख जाए, लखीमपुर-खीरी में खाद को लेकर भड़के भाजपा MLA

लखीमपुर के भाजपा विधायक विनोद शंकर ने अवस्थी ने सहकारी समिति के सचिव को फोन पर फटकार लगाई। दरअसल, विधायक क्षेत्र के दौरे पर निकले थे, तभी किसानों ने उन्हें रोक लिया। भाजपा नेता ने कहा मैं रूलिंग पार्टी का विधायक हूं, पेड़ को देख लूं तो वो सूख जाएगा। कोई कितना भी पावरफुल हो, उसे पिटवाकर जेल में बंद कराऊंगा। पूरी खबर पढ़ें
9. लखनऊ में गर्लफ्रेंड के फ्लैट में पकड़ा गया पंचायत सचिव, पत्नी ने 5 थप्पड़ जड़े, बोली- सेक्स रैकेट चलाता है

लखनऊ में पंचायत सचिव को पत्नी ने महिला के साथ फ्लैट में पकड़ लिया। दोनों को साथ देखकर पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। पत्नी ने महिला से मारपीट की और 5 थप्पड़ मारे। इसके बाद पति के मुंह पर भी 2 जूतियां मारीं। घटना 15 अगस्त की है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। महिला का पति माल विकासखंड की एक ग्राम पंचायत में तैनात है। पूरी खबर पढ़ें
10. काशी में रिक्शे में बैठकर विश्वनाथ मंदिर पहुंचे मनोज तिवारी, बोले- दिल्ली का सांसद हूं, लेकिन शक्ति का केंद्र यही है

सावन के महीने में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए देशभर से श्रद्धालु काशी पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भोजपुरी फिल्म अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी भी वाराणसी पहुंचे। रिक्शे पर बैठकर वह विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार पर पहुंचे। उन्होंने काशी विश्वनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन कर कहा कि दिल्ली का सांसद हूं, लेकिन शक्ति का केंद्र काशी ही है। पूरी खबर पढ़ें
11. बाजार में युवक को पीटा, मुंह पर किया टॉयलेट, हाथरस में गमछे का फंदा डालकर घसीटा, अस्पताल में भर्ती

हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बुरी तरह पीटा। उसके मुंह पर पेशाब कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। गले में गमछे का फंदा डालकर उसे घसीटा। बेरहमी से पिटाई की वजह से युवक बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। राहगीर उसे बचाने दौड़े, तो आरोपी बाइक से भाग निकले। पूरी खबर पढ़ें
12. बरेली में मुस्लिम लड़की ने हिंदू बॉयफ्रेंड से शादी की: बोली- भगवान की पूजा करने पर शौहर पीटता था

बरेली में 18 साल की मुस्लिम लड़की ने मंगलवार को सनातन धर्म अपनाकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। लड़की झारखंड की रहने वाली है। उसने अपना नाम जमीला खातून से बदलकर ज्योति देवी रखा लिया। लड़की ने कहा- मैं भगवान शिव की पूजा करती तो शौहर विरोध करते थे। उन्होंने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था। पूरी खबर पढ़ें
13. ऑनलाइन जुए में हारने पर फांसी लगाकर सुसाइड किया, फतेहपुर में पूर्व प्रधान का बेटा गिरवी कार छुड़ाने निकला था

फतेहपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी में लाखों रुपए हारने के बाद पूर्व प्रधान के बेटे ने सुसाइड कर लिया। वह सोमवार शाम को घर से निकला था। मंगलवार सुबह 7 बजे उसका शव पेड़ से लटका मिला।पुलिस को अब तक युवक का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पिता ने बताया- मेरा बेटा ऑनलाइन सट्टेबाजी की लत में काफी रुपए हार चुका था। पूरी खबर पढ़ें
खबर जो हटकर है…
14. गोरखपुर जेल में बच्ची को फिल्मी गाना सुना रही महिला-ठग, बोलती है- चुप हो जा बेटी, जल्दी जमानत हो जाएगी

गोरखपुर में डॉक्टरों और अफसरों से 10 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाली महिला और उसके पिता पर 7वीं FIR दर्ज की गई है। इधर, जेल की महिला बैरक में बंद ठग गरिमा सिंह अपनी 4 महीने की बच्ची को 1969 की फिल्म आराधना में गाई गई लोरी- चंदा है तू मेरा सूरज है तू… गाकर सुनाती है। बच्ची से कहती है कि रो मत बेटी, बहुत जल्द जमानत हो जाएगी। पूरी खबर पढ़ें
कल क्या रहेगा खास…
15. सीएम योगी दिल्ली में इंडिया-जापान बिजनेस कॉन्क्लेव में शामिल होंगे
19 अगस्त को सीएम योगी नई दिल्ली के ताज होटल में आयोजित इंडिया-जापान बिजनेस कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। इस दौरान यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 का भी आयोजन होगा। इसमें जापान के प्रमुख उद्योगपति और विभिन्न कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे।
कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
