उत्तर प्रदेश टी-20 सीजन-4 का शेड्यूल रविवार को जारी कर दिया गया। ग्रीन पार्क स्टेडियम में शाम 4 बजे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में लीग चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि इस बार पहली बार टूर्नामेंट का आयोजन दो शहरों लखनऊ और कानपुर में होगा। लीग 14 अगस्त स
.

ग्रीन पार्क स्टेडियम में यूपी टी-20 लीग को लेकर तैयारियां चल रही।
यूपी-20 सीजन-4 का आयोजन 14 अगस्त से 6 सितंबर तक किया जाएगा। करीब 24 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें 13 डबल हेडर और 8 सिंगल हेडर मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह और शुरुआती 22 लीग मुकाबले लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। इसके बाद 27 अगस्त को ब्रेक डे रहेगा। 28 अगस्त से मुकाबले कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे, जहां 12 मैचों के साथ सभी नॉकआउट मुकाबले, फाइनल और समापन समारोह आयोजित किए जाएंगे।

यूपी टी-20 सीजन-4 को लेकर चेयरमैन डॉ. संजय कपूर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए।
पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना होंगे ब्रांड एंबेसडर
प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. संजय कपूर ने बताया कि 24 जुलाई को आगरा में मिनी ऑक्शन होगा, जिसमें छह फ्रेंचाइजियों के लिए 45 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। गवर्निंग काउंसिल ने रिटेंशन रूल, खिलाड़ी चयन प्रक्रिया, कैचमेंट एरिया ट्रायल्स, सपोर्ट स्टाफ चयन और मिनी ऑक्शन के नियमों को मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की स्थानीय प्रतिभाओं को मौका देने के लिए कैचमेंट एरिया मॉडल इस बार भी जारी रहेगा, जिससे यूपी के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना लगातार इस बार भी लीग के ब्रांड एंबेसडर होंगे, जबकि लीग का एंथम ‘खिलाड़ी यहां बनता है’ भी बरकरार रहेगा। ‘हर बाउंड्री एक नई हरियाला’ की अनूठी पहल
टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के लिए 3 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि तय की गई है। विजेता टीम को 1 करोड़ रुपये, जबकि उपविजेता को 60 लाख रुपये मिलेंगे। इस बार लीग का सबसे खास आकर्षण पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा रहेगा। टूर्नामेंट में लगने वाले हर चौके और छक्के पर यूपी के अलग-अलग जिलों में एक पौधा लगाया जाएगा, ताकि क्रिकेट के साथ-साथ हरियाली का संदेश भी पूरे प्रदेश तक पहुंचे।

ग्रीन पार्क स्टेडियम में मैच की चल रही तैयारियां।
आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम ना होने से शुरुआती मुकाबले लखनऊ में होंगे
प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. संजय कपूर ने बताया कि अगस्त में बारिश की अधिक संभावना और ग्रीन पार्क में आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने के कारण शुरुआती मुकाबले लखनऊ में कराने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ और कानपुर दोनों शहरों के क्रिकेट प्रेमियों को हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने का मौका मिलेगा। टूर्नामेंट के विस्तृत कार्यक्रम और अन्य व्यवस्थाओं को भी गवर्निंग काउंसिल ने अंतिम मंजूरी दे दी है।
