- Hindi News
- National
- Uttarakhand Himachal Landslides | 438 Roads Closed; Rajasthan Gujarat Clouds Missing
भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित देश के 10 राज्यों में अगले 5 दिन मानसून कमजोर रहेगा। इन राज्यों में बारिश की कम संभावना है। इसकी वजह है देश के पश्चिमी हिस्से से बादलों का गायब हो जाना।
नई सैटेलाइट तस्वीरों में बादल पूर्वी राज्यों उत्तराखंड, यूपी, बिहार, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा की तरफ चले गए हैं। जिसके चलते इन राज्यों में भारी बारिश हो रही है।
मिजोरम के लुंगलेई जिले में बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ गया। 80 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। राज्य में 29 जगह लैंडस्लाइड हुई। लुंगलेई जिले के बुआल्ते गांव के पास नेशनल हाईवे 54 बंद हो गया है, जहां पिछले चार दिनों से कई पर्यटक फंसे हुए हैं।
उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में लैंडस्लाइड और तेज बारिश के कारण प्रदेशभर में 118 सड़कें बंद हो गईं। हरिद्वार जिले में नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। यमुनोत्री नेशनल हाईवे का करीब 100 मीटर हिस्सा टूट गया।
वहीं हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड से 320 से ज्यादा सड़कें बंद और 200 से ज्यादा बिजली के ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए हैं। सोलन जिले में सड़क पर चलती कार पर पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिर गए। हादसे में बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए।
11 जुलाई की सैटेलाइट तस्वीर, बादल पूर्वी हिस्से की तरफ खिसके


देशभर से मौसम की 3 तस्वीरें…

यूपी के बिजनौर में मालन नदी के तेज बहाव में चार लड़के बह गए।

हिमाचल प्रदेश में चंडीगढ़-शिमला फोरलेन पर लैंडस्लाइड हुई। दूसरी लेन में पहुंची बड़ी चट्टान।

आईआईटी रुढ़की कैंपस में बारिश के बीच नाव बनाकर डांस करते स्टूडेंट्स।
देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड: त्रिवेणी घाट पर गंगा का पानी डेंजर लेवल के मार्क पर
उत्तराखंड के ऋषिकेश में पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। त्रिवेणी घाट पर गंगा का पानी डेंजर लेवल के मार्क तक आ गया है।
03:03 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
बिहार: बारिश के चलते पटना में सड़क पर पेड़ गिर गया

02:26 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
राजस्थान: अब तक 24 जिलों में सामान्य या कम पानी बरसा, मानसून धीमा पड़ा

राजस्थान में मानसून धीमा पड़ गया है। बीते 24 घंटे में अलवर श्रीगंगानगर, चूरू में सबसे ज्यादा बारिश हुई। अब 15 जुलाई से मानसून के फिर से तेजी पकड़ने की उम्मीद है। राजस्थान के 24 जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य या कम बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…
02:22 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश: भारी बारिश का अलर्ट नहीं, अगले 3 दिन हल्की बारिश का दौर

मध्यप्रदेश में अगले 3 दिन तक हल्की बारिश का दौर रहेगा। कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, मौजूदा सिस्टम कमजोर हो रहा है। हालांकि शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर-ग्वालियर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
01:42 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
हिमाचल: 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, आज से थोड़ा कमजोर पड़ेगा मानसून

हिमाचल प्रदेश में जुलाई महीने में नॉर्मल से 54 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। एक से 10 जुलाई के बीच सामान्य बारिश 67.8 मिमी होती है, लेकिन इस बार 104.1 मिमी बादल बरस चुके है। राज्य में इससे लगभग 320 सड़कें और 200 से ज्यादा बिजली के ट्रांसफॉर्मर ठप पड़े है। बीते दो दिनों तक भारी बारिश के बाद मानसून थोड़ा कमजोर पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ें…
01:40 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
बिहार: पटना समेत 4 जिलों में बारिश, 26 शहरों में ऑरेंज अलर्ट

बिहार में पटना समेत 4 जिलों में शनिवार सुबह बारिश हुई। बांका, बक्सर, खगड़िया में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आसमान में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
01:37 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड: सभी जिलों में बारिश, नदियां उफान पर; 173 सड़कें बंद

उत्तराखंड के सभी जिलों में शुक्रवार से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में 173 सड़कें बंद हैं। उत्तरकाशी के हर्षिल में लगातार बारिश के कारण भागीरथी (गंगा) नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ें…
01:34 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
हरियाणा: आज से मानसून धीमा पड़ेगा, 6 जिलों में बूंदाबांदी की संभावना

हरियाणा में मानसून की रफ्तार पर अब थोड़ा ब्रेक लगने वाला है। आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में कई स्थानों पर तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें…
01:08 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मानसून ने 36 दिन में पूरा देश कवर किया
मानसून आमतौर पर 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है, लेकिन इस बार यह एक दिन देरी से पहुंचा। सामान्य तौर पर मानसून को पूरा देश कवर करने में 38 दिन लगते हैं। इस बार यह 36 दिन में पूरे देश में पहुंच गया। लगातार पांचवां साल है, जब मानसून ने 38 दिन से कम समय में पूरे देश को कवर किया है।
12:34 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मुंबई-पुणे रूट पर 17 जुलाई तक 30 ट्रेनें रद्द, लैंडस्लाइड से रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त
मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर 10 से 17 जुलाई तक 30 ट्रेनें रद्द रहेंगी। सेंट्रल रेलवे ने भोर घाट सेक्शन में लैंडस्लाइड से रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण यह फैसला लिया है। रद्द ट्रेनों में लंबी दूरी और इंटरसिटी सेवाएं भी शामिल हैं।
6 जुलाई को भारी बारिश के बाद करजत और लोणावला के बीच ठाकुरवाड़ी और मंकी हिल के पास कई जगह लैंडस्लाइड हुई थी। इससे मुंबई-पुणे रूट के तीनों रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गए।
एक ट्रैक पर रेल संचालन बहाल कर दिया गया है। बाकी दो ट्रैक पर मरम्मत का काम जारी है। लगातार बारिश और पहाड़ी इलाके के कारण बहाली में समय लग रहा है।
रद्द ट्रेनों में डेक्कन क्वीन, डेक्कन एक्सप्रेस, मुंबई-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस, CSMT-हैदराबाद एक्सप्रेस, चेन्नई एग्मोर सुपरफास्ट मेल और हुबली-दादर एक्सप्रेस शामिल हैं। महालक्ष्मी एक्सप्रेस, दादर-सतारा एक्सप्रेस, दादर-साईंनगर शिरडी एक्सप्रेस और कुछ स्पेशल ट्रेनें भी अलग-अलग तारीखों पर रद्द की गई हैं।
12:08 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
अगले 2 दिन मौसम का हाल
12 जुलाई
बिहार के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट। इनमें 12 में ऑरेंज और 5 में यलो अलर्ट है।
केरल के तीन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट है। उत्तराखंड के सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है।
यूपी के 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है, इनमें 27 में रेड अलर्ट है।
13 जुलाई
पश्चिम बंगाल के 2 जिलों में रेड अलर्ट और 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
ओडिशा में 5 जिलों में रेड अलर्ट और आठ अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
11:46 PM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
देश के प्रमुख शहरों का तापमान


