Headlines

अभी 15 प्रतिशत कम बारिश:रांची में 14 व 15 जुलाई को भारी बारिश और ठनके का यलो अलर्ट, अगले हफ्ते कोटा पूरा होने की उम्मीद




राजधानी रांची में शुक्रवार को रुक-रुक कर बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। इसके बावजूद रांची में अभी भी सामान्य से 15 प्रतिशत कम बारिश हुई है। दो दिन हल्की बारिश से गणित बिगड़ गया है। क्योंकि 8 जुलाई को सिर्फ 5 प्रतिशत बारिश की कमी थी। 10 जुलाई को यह आंकड़ा बढ़कर 15% पर पहुंच गया। सामान्य बारिश 296.1 एमएम की जगह सिर्फ 252.4 एमएम ही बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह कोटा पूरा होने की उम्मीद जताई है। क्योंकि 11 से 13 जुलाई तक बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होगी। लेकिन 14-15 जुलाई को भारी बारिश और ठनके का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 15 और 16 जुलाई को भी एक से दो बार हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के मुता​बिक अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा ,लेकिन इसके बाद पारा गिरेगा। कब कैसा रहेगा मौसम
13-14 जुलाई… इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, सरायकेला-खरसावां, जमशेदपुर व चाईबासा।
14-15 जुलाई… रांची समेत 15 जिलों में भारी बारिश: गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और हजारीबाग में भारी बारिश का अनुमान।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *