Headlines

VIDEO में देखें पंजाब बंद:मोहाली में हाईवे जाम, जालंधर में दूल्हे की गाड़ी रोकी; निहंग सिर पर बंदर लेकर प्रदर्शन में पहुंचा




जेलों में बंद सिखों की रिहाई और पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार हवारा की पैरोल की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की अगुआई में आज पंजाब बंद किया गया। विभिन्न सिख संगठनों के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे जिससे बंद का व्यापक असर देखने को मिला। मोहाली में जहां हाईवे जाम हो गया तो वहीं जालंधर से फगवाड़ा हाईवे पर कौमी इंसाफ मोर्चे के प्रदर्शन के दौरान शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहले रोका गया और फिर उन्हें वहां से भेज दिया गया। दूल्हे को रोकने की वीडियो वहां पर मौजूद लोगों ने बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उधर, मोहाली में प्रदर्शन के दौरान निहंग सुक्खा सिंह माणकपुर बंदर को लेकर पहुंचे। ऊपर क्लिक कर VIDEO में देखें पंजाब बंद….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *