- Hindi News
- No fake news
- Visitors Shared A FAKE Photo, Shared A 17 year old Photo And Wrote Rafale Pilot’s Funeral; Know The Truth
1 वर्ष पहले
- कॉपी लिंक

7 मई की रात भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। इसके बाद 8, 9 और 10 मई तक दोनों देशों के बीच गोलाबारी, ड्रोन और मिसाइल हमलों की झड़ी लगी रही। 4 दिन बाद 10 मई की शाम दोनों देशों के बीच सीजफायर का ऐलान हुआ।
अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी यूजर्स अंतिम संस्कार की एक तस्वीर शेयर कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह फोटो राफेल पायलट रोहित कटारिया के अंतिम संस्कार की है।
- प्राउड पाकिस्तानी नाम के यूजर ने लिखा- 7 मई को पाकिस्तानी एयरफोर्स के साथ हुई झड़प में शहीद हुए राफेल पायलट स्क्वॉड्रन लीडर रोहित कटारिया (32292) का अंतिम संस्कार आज धर्मशाला में किया जा रहा है। वे अपने पीछे पत्नी शालिनी चौधरी और 2 साल के बेटे चंदन को छोड़ गए। (अर्काइव)

पाकिस्तानी यूजर के पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
- इसी दावे के साथ एक अन्य पाकिस्तानी यूजर ने भी ये फोटो शेयर किया। (अर्काइव)

राफेल पायलट के अंतिम संस्कार के नाम से शेयर की जा रही फोटो का स्क्रीनशॉट।
वायरल फोटो का सच…
वायरल फोटो का सच जानने के लिए हमने इसे गूगल पर रिवर्स सर्च किया। सर्च करने पर हमें ये फोटो जानकारी के साथ स्टॉक वेबसाइट gettyimages की वेबसाइट पर मिली। वेबसाइट का लिंक…

वेबसाइट पर मौजूद फोटो का स्क्रीनशॉट।
वेबसाइट के मुताबिक, 16 अप्रैल 2008 की यह फोटो गुजरात के अहमदाबाद से लगभग 165 किलोमीटर दूर बामरोली की है। जहां 15 स्कूली छात्राओं का सामूहिक दाह संस्कार किया गया था। इस दौरान वहां के ग्रामीण लोगों ने छात्रों को श्रद्धांजलि दी।
भारत सरकार के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) फैक्ट चेक ने भी पोस्ट शेयर कर वायरल फोटो के साथ किए जा रहे दावे का खंडन किया।
साफ है कि वायरल फोटो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है।
————————
पाकिस्तानी सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई FAKE फोटो: जंगी जहाज के बेड़े की तस्वीर को एडिट कर लगाई सबमरीन

11 मई को पाकिस्तानी सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान एयरफोर्स (PAF) के डायरेक्टर जनरल पब्लिक रिलेशंस एयर वाइस मार्शल औरंगजेब अहमद और नेवी के डिप्टी चीफ ऑफ ऑपरेशंस वाइस एडमिरल राजा रब नवाज भी मौजूद थे।
वाइस एडमिरल रब नवाज ने टीवी स्क्रीन पर जंगी जहाज के बेड़े की एक तस्वीर दिखाई। इस तस्वीर में समंदर में दो जंगी जहाज, एक सबमरीन और तीन प्लेन दिख रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

