- Hindi News
- Business
- Warren Buffett Steps Down As Berkshire Hathaway Chairman | Howard Buffett
नई दिल्ली7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अमेरिकी निवेशक वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि बफे अब ‘चेयरमैन एमेरिटस’ की भूमिका निभाएंगे। हालांकि, वह कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में बने रहेंगे।
कंपनी के लंबे समय से तय उत्तराधिकार योजना के तहत बोर्ड ने वॉरेन बफे के बेटे हॉवर्ड बफे को नया चेयरमैन चुना है। वहीं ग्रेग एबेल चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और सुजैन डेकर लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के पद पर बने रहेंगे।
हॉवर्ड बफे संभालेंगे बर्कशायर के मूल्यों की कमान
बर्कशायर बोर्ड की ओर से सीईओ ग्रेग एबेल ने कहा, “अमेरिकी बिजनेस के इतिहास में बर्कशायर और इसके शेयरधारकों पर वॉरेन के योगदान की कोई तुलना नहीं की जा सकती।” एबेल ने आगे कहा कि वॉरेन द्वारा स्थापित की गई संस्कृति और मूल्य कंपनी के केंद्र में बने रहेंगे और हॉवर्ड बफे इनके संरक्षक (Guardian) के रूप में काम करेंगे।
हॉवर्ड बफे 1993 से बर्कशायर के बोर्ड में डायरेक्टर के तौर पर शामिल हैं। वे 1999 से हॉवर्ड जी. बफे फाउंडेशन का नेतृत्व कर रहे हैं, जो वैश्विक खाद्य सुरक्षा और संघर्ष समाधान पर काम करता है। हॉवर्ड कई सार्वजनिक व निजी कंपनियों के बोर्ड में रह चुके हैं और करीब एक दशक तक संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के ‘गुडविल एम्बेसडर अगेंस्ट हंगर’ भी रहे हैं।

