- Hindi News
- No fake news
- YouTuber Jyoti Malhotra’s AI Generated Photo Goes Viral, She Is Seen Wearing BJP’s Gamchha And Cap In The Picture
1 वर्ष पहले
- कॉपी लिंक

पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में पकड़ी गई हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें ज्योति भाजपा का गमछा और टोपी पहने हुए नजर आ रही है। फोटो में टॉप पर आज तक का लोगो लगा है और नीचे लिखा है- देश से गद्दारी के आरोप में हरियाणा की यूट्यूबर गिरफ्तार। इस फोटो को शेयर कर कई लोग भाजपा पर सवाल उठा रहे हैं।
- सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने ज्योति मल्होत्रा की फोटो शेयर कर लिखा- विचारणीय। जब भी देश से गद्दारी करने की बात आती है तो एक ही पार्टी का नाम क्यों आता है। (अर्काइव)
- सीमा मिश्रा नाम की यूजर ने लिखा- एक बात बताओ सारे देश द्रोही आतंकवादी क्यूं भाजपा टोपी पहनते हैं। (अर्काइव)

सीमा मिश्रा नाम की यूजर की पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
- एक अन्य यूजर ने लिखा- देश से गद्दारी के आरोप मे हरियाणा की Youtuber ज्योति मल्होत्रा का भाजपा से क्या कनेक्शन है। (अर्काइव)
वायरल फोटो का सच…
वायरल फोटो का सच जानने के लिए हमने इसे AI जनरेटेड इमेज डिटेक्ट टूल पर चेक किया। रिजल्ट में यह तस्वीर 99% AI जनरेटेड साबित हुई। आज तक ने भी अपनी खबर में ज्योति मल्होत्रा की वायरल फोटो का खंडन कर इसे फेक यानी AI जनरेटेड बताया है। खबर का लिंक…

AI जनरेटेड इमेज डिटेक्ट टूल के रिजल्ट का स्क्रीनशॉट।
साफ है कि यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की वायरल हो रही फोटो असली नहीं बल्कि AI जनरेटेड है।




