Headlines

अंकित बालियान हत्याकांड में 4 संदिग्ध हिरासत में:करनाल से बिडौली होकर शामली पहुंचे थे हमलावर, जिम के बाहर एक घंटे की रेकी




हरियाणवी लोकगायक अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद हमलावरों के आने-जाने का रूट भी सामने आया है। जांच में पता चला है कि हमलावर करनाल से बिडौली होते हुए शामली पहुंचे थे। पुलिस अब करनाल से बिडौली और बिडौली से शामली तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जोड़कर हमलावरों की पूरी मूवमेंट ट्रेस कर रही है। फुटेज के जरिए उनके वाहन, उसमें सवार लोगों और रास्ते में उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। जिम के आसपास एक घंटे से ज्यादा रुके, अंकित की रेकी की जांच में सामने आया है कि हमलावर शामली पहुंचने के बाद अंकित के जिम के आसपास एक घंटे से ज्यादा समय तक रुके थे। इस दौरान उन्होंने अंकित की गतिविधियों पर नजर रखी और उसकी रेकी की। पुलिस के मुताबिक, अंकित के जिम से बाहर निकलते ही हमलावरों ने उसे घेर लिया और गोलियां बरसा दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 4 संदिग्धों से पूछताछ, साजिशकर्ता तक पहुंचने की कोशिश पुलिस ने हत्याकांड के संबंध में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस वारदात की पूरी कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही है। जांच में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की साजिश किसने रची थी, शूटरों को अंकित की लोकेशन की जानकारी किसने दी और वारदात के पीछे कौन लोग शामिल हैं। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के साथ उनके मोबाइल और संपर्कों की भी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज जोड़कर तलाश रही पुलिस पूरी कड़ी पुलिस अब करनाल से शामली तक हमलावरों के रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कई स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियां सामने आने के बाद फुटेज का आपस में मिलान किया जा रहा है। पुलिस का फोकस हमलावरों के वाहन की पहचान करने के साथ यह पता लगाने पर है कि रास्ते में उनके साथ कौन-कौन लोग थे। अधिकारियों का मानना है कि सीसीटीवी फुटेज और हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर हत्याकांड की साजिश और हमलावरों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *