![]()
वंदे मातरम् को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी जारी है। कांग्रेस ने भाजपा पर देशभक्ति का दिखावा करने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पिछले तीन दिनों से भाजपा के छोटे-बड़े नेता कांग्रेस को वंदे मातरम् के सम्मान का पाठ पढ़ा रहे हैं और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को लेकर भी गलत बातें कही जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् का पूरा गायन हुआ था। ‘भाजपा कांग्रेस को देशभक्ति न सिखाए’ दीपक बैज ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान कांग्रेस के नेता वंदे मातरम् गाकर अंग्रेजों का विरोध कर रहे थे। उनके मुताबिक, उस समय भाजपा अंग्रेजों का साथ देती थी। बैज ने कहा, “भाजपा कांग्रेस को वंदे मातरम् और देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए।” उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस आजादी के आंदोलन के समय से ही वंदे मातरम् का इस्तेमाल जनजागरण के माध्यम के तौर पर करती रही है। ‘RSS-BJP अपने कार्यालय से वंदे मातरम् का वीडियो जारी करे’
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा और RSS को चुनौती देते हुए कहा कि वे अपने कार्यालय में वंदे मातरम् गाने का वीडियो जारी करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यक्रमों में वंदे मातरम् गाती रही है। बैज ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि “जो लोग 52 साल तक तिरंगा नहीं फहराते थे, वे आज वंदे मातरम् को लेकर प्रलाप कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् के सम्मान के लिए कांग्रेस को भाजपा से सीख लेने की जरूरत नहीं है। BJP बोली- कांग्रेस भ्रमित कर रही कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है। भाजपा में राष्ट्रगीत को हमेशा सम्मान दिया जाता रहा है। ठाकुर ने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या कांग्रेस अपने कार्यक्रमों में वंदे मातरम् को शामिल करती आई है और क्या आगे भी इसे अपने कार्यक्रमों का हिस्सा बनाएगी?
Source link
‘अंग्रेजों के चाटुकार वंदे मातरम् का पाठ पढ़ा रहे:दीपक बैज:भाजपा ने पूछा- कांग्रेस अपने कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत शामिल करती है?
