Headlines

अंबाला में सिखों-किसानों और पुलिस में टकराव:DSP का अंगूठा कटा, सिख नेता पर हमले के आरोपियों की रिहाई की मांग




हरियाणा के अंबाला में प्रदर्शन कर रहे सिख-किसान गुरुवार शाम पुलिस से भिड़ गए। वे पंजाब के खालिस्तान विरोधी नेता गुरसिमरन सिंह मंड पर 6 दिन पहले हुए हमले के आरोपियों की रिहाई की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने दोपहर 1 बजे से दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे जाम कर रखा था। देर शाम पुलिस ने हाईवे खुलवाने की कोशिश की तो टकराव हो गया। इसमें अंबाला के एक DSP वीरेंद्र का अंगूठा कट गया, जबकि 6-7 पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें ICU में भर्ती कराया गया। कुछ प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इससे पहले सिखों और किसानों ने गुरसिमरन सिंह मंड पर FIR दर्ज करने और हमले के आरोपियों को छोड़ने की मांग को लेकर हाईवे जाम किया। पुलिस ने बाद में मंड पर FIR दर्ज कर ली, लेकिन प्रदर्शनकारी जेल में बंद अपने दो साथियों की रिहाई पर अड़े रहे। रात करीब 9 बजे उन्हें हटाने की कार्रवाई शुरू हुई, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई। किसानों पर लाठीचार्ज के PHOTOS… 7 अगस्त को विवाद की शुरुआत, नेशनल हाईवे पर 7 घंटे बवाल… दिन में किसान मार्च और हंगामे के PHOTOS… मंड की अंबाला में हुई थी पिटाई… अंबाला में हंगामे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइएं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *