Headlines

अखिलेश बोले- आउटसोर्स खत्म करेंगे, सरकारी नौकरियां निकालेंगे:समय पर परीक्षा और भर्ती के लिए कैलेंडर बनाएंगे; PDA संकल्प जेन-जी संवाद कार्यक्रम में पहुंचे




लखनऊ में शनिवार शाम सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘PDA संकल्प जेन-जी संवाद’ कार्यक्रम में शिक्षक-अभ्यर्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने शिक्षा व्यवस्था, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। अखिलेश यादव ने कहा- मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आउटसोर्स खत्म होगा, सरकारी नौकरियां निकाली जाएंगी। समय पर वार्षिक परीक्षा एवं भर्ती कैलेंडर सरकार में बनाने का काम किया जाएगा। कहीं भी छात्रों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
अखिलेश यादव की कही 4 बड़ी बातें पढ़िए… 1. गंगा एक्सप्रेसवे पर लोगों को मछली पकड़ने का मौका मिल गया
अखिलेश यादव ने कहा कि हाल ही में ऐसा हुआ है। विपक्ष के लोगों से कहूंगा कि मां गंगा अगर बुलाए तो गंगा एक्सप्रेसवे पर मत जाना। हाल ही में वहां लोगों को मछली पकड़ने का मौका मिल गया। 2. लोहिया पार्क और मुख्यमंत्री योगी पर कसा तंज
जब भी भाजपा के लोगों को ऑक्सीजन की जरूरत होती है, तो वे लोहिया पार्क में जाते हैं। इनके पार्क भी इन्हीं के जैसे हैं। थोड़ी सी बारिश में बाढ़ आ जाती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वे सुबह 4 बजे उठते हैं, लेकिन योग करते समय किस तरह डगमगा रहे थे, यह सभी ने देखा है। 3. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को बताया बेहतर
देश में अगर कोई बेहतर एक्सप्रेसवे है तो वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे है। मुझे खुशी है कि इसके निर्माण के तरीके को भारत सरकार ने भी माना है। इस एक्सप्रेसवे पर सिर्फ एग्जिट पर टोल देना पड़ता है। 4. शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर भाजपा को घेरा
भाजपा विरोधी सोच के कारण शिक्षा को जीरो कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राथमिक स्कूल बंद किए जा रहे हैं और सरकार नहीं चाहती कि गरीब पढ़े। पढ़ाई और रोजगार में तालमेल नहीं है और इसके लिए भाजपा की नीतियों को जिम्मेदार बताया। जानें टीचर्स ने क्या कहा-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *