Headlines

अजमेर GRP ने मोबाइल चोरी का आरोपी पकड़ा:स्टेशन पर सोता रहा था यात्री, चोर ले उड़ा था 35 हजार का मोबाइल, जेल भेजा




जीआरपी थाना अजमेर पुलिस ने रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोरी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया करीब 35 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। जीआरपी थाना एसएचओ इंदूबाला के मुताबिक 11 अक्टूबर 2026 को चूरू जिले के गांव बिराण निवासी आशीष कुमार (27) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पीड़ित ने बताया था कि वह अजमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 स्थित मुसाफिरखाना में सो रहा था। इसी दौरान रात करीब 2 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति उसका मोबाइल चोरी कर ले गया। पीड़ित की शिकायत पर जीआरपी पुलिस ने धारा 303 (2) बीएनएस के तहत प्रकरण संख्या 151/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से दबोचा आईओ एएसआई महेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन अजमेर के बाहर से एक संदिग्ध के तौर पर अक्षय को डिटेन किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी अक्षय कुमार महरानियां निवासी गांव पावटा जिला कोटपूतली को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से परिवादी का चोरी गया मोबाइल भी बरामद कर जब्त कर लिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *