![]()
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में डांडिया की खनकती ताल, पारंपरिक परिधानों की रंगीन छटा और बॉलीवुड का ग्लैमर देखने को मिला। पंखीड़ा सीजन-4 के पहले दिन सोमवार को कुछ ऐसा ही नजारा रहा। रायपुर रोड स्थित फॉर्च्यून एलिमेंट्स के महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित गरबा उत्सव में एक्ट्रेस सोनल चौहान की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रही। मंगलवार को इस आयोजन में एक्टर रवि किशन शिरकत करेंगे। प्रजाराज्यम् की ओर से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद गरबा और डांडिया की धुनों पर प्रतिभागियों ने कदम मिलाए। पारंपरिक परिधानों में सजे महिला-पुरुष और बच्चे गोल घेरे में गरबा करते नजर आए। कहीं युवाओं की टोलियां उत्साह के साथ डांडिया खेलती दिखीं, तो कहीं परिवार की कई पीढ़ियां एक साथ गरबा करती नजर आईं। देखिए ये तस्वीरें… सोनल चौहान की मौजूदगी से बढ़ा ग्लैमर पंखीड़ा की पहली शाम एक्ट्रेस सोनल चौहान की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रही। उनके आने से आयोजन में बॉलीवुड का रंग नजर आया। कार्यक्रम में नगर विधायक अमर अग्रवाल सहित अन्य अतिथि भी शामिल हुए। संगीत, रोशनी और रंग-बिरंगे परिधानों के बीच गरबा प्रेमियों का उत्साह देर तक बना रहा। आज रवि किशन के देसी अंदाज का इंतजार पंखीड़ा के दूसरे दिन मंगलवार, 13 अक्टूबर को एक्टर रवि किशन शिरकत करेंगे। उनके आगमन को लेकर लोगों में उत्सुकता है। हिंदी और भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहचान बना चुके रवि किशन दमदार संवाद और देसी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। आयोजकों ने पहले ही उनके आने की घोषणा की थी। पहले दिन सोनल चौहान की मौजूदगी के बाद अब लोगों की निगाहें दूसरे दिन के कार्यक्रम पर टिकी हैं। सितारों का ग्लैमर, गरबा की परंपरा पंखीड़ा की पहली शाम में फिल्मी सितारों के ग्लैमर के साथ पारंपरिक गरबा का रंग भी देखने को मिला। एक ओर फिल्मी सितारों की मौजूदगी ने आयोजन को आकर्षक बनाया, तो दूसरी ओर डांडिया की ताल पर थिरकते परिवारों ने उत्सव का माहौल बनाया। बच्चों से बुजुर्गों तक, सबने किया गरबा पंखीड़ा में अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों की भागीदारी खास रही। बच्चे, युवा और बुजुर्ग पारंपरिक परिधानों में गरबा करते नजर आए। परिवारों के एक साथ शामिल होने से आयोजन में उत्साह बना रहा। पहले दिन एक्ट्रेस सोनल चौहान की मौजूदगी रही। जबकि दूसरे दिन एक्टर रवि किशन के आगमन को लेकर लोगों में उत्सुकता है। गरबा, डांडिया और मनोरंजन के साथ आयोजन में नवरात्रि का रंग देखने को मिल रहा है।
Source link
बिलासपुर में सोनल चौहान के ग्लैमर संग डांडिया की धूम:पंखीड़ा सीजन-4 में गरबे की धुन पर झूमे बिलासपुरियंस, आज आएंगे एक्टर रवि किशन
