Headlines

नालंदा में ई-रिक्शा पर बैठने को लेकर हिंसक झड़प:दो पक्षों जमकर रोड़ेबाजी, एक युवक की हालत गंभीर; मौके से 10 उपद्रवी गिरफ्तार




नालंदा जिले के बैगनाबाद मोहल्ले(वार्ड संख्या 29) में सोमवार की रात ई-रिक्शा पर बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद दोनों ओर से जमकर रोड़ेबाजी हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पथराव में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से उपद्रव में शामिल 10 लोगों को गिरफ्तार किया। घटना बिहार थाना क्षेत्र की है। सवारी बैठाने से इनकार पर शुरू हुआ विवाद मिली जानकारी के अनुसार, बैगनाबाद में स्थानीय मुखिया के घर के पास कुछ युवकों ने एक टोटो चालक को जबरन रोक लिया। कहीं ले जाने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर आक्रोशित हो गए। आरोप है कि युवकों ने चालक के साथ हाथापाई की और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। पीड़ित परिवार की सदस्य नाजा परवीन ने बताया कि उनके चाचा खुर्शीद टोटो चलाकर लौट रहे थे, तभी 4-5 अज्ञात युवकों ने उन्हें घेरकर मारपीट की। वे लोग आपस में समझौता करना चाहते हैं ताकि भविष्य में उनके परिवार या गैरेज-दुकान को कोई नुकसान न पहुंचे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनके परिजनों सोनू, खुर्शीद और अयान समेत अन्य लोगों को हिरासत ले लिया है। मौके पर पहुंचे वरीय अधिकारी उपद्रव की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीओ कृषलय श्रीवास्तव, सदर डीएसपी 1 अमरनाथ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद मीडिया के प्रतिनिधियों को कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। पुलिस ने 15 नामजद और अज्ञात पर दर्ज की प्राथमिकी बिहार थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि बैगनाबाद में दो पक्षों के बीच पथराव की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए 15 नामजद और कई अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुती है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा सके। एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल कैंप कर रहा है। नशाखोरों के आतंक से स्थानीय लोग परेशान स्थानीय लोगों का कहना है कि बैगनाबाद इलाके में आए दिन असामाजिक तत्वों और नशाखोरों द्वारा इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। कुछ दिन पूर्व भी रास्ते से हटकर नशा करने की बात कहने पर असामाजिक तत्वों ने लोगों पर हमला कर दिया था। फिलहाल पुलिस की सख्ती के बाद इलाके में स्थिति नियंत्रण में है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *