Headlines

अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी, मृतक की पहचान हुई:साथी पर नशे की ओवरडोज देकर हत्या करने का मामला दर्ज




बरनाला की अनाज मंडी में मिले अज्ञात शव की गुत्थी सुलझ गई है। थाना सिटी-1 पुलिस ने मृतक की पहचान किशन राम निवासी बाजीगर बस्ती, फरवाही मंडी के रूप में की है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के साथी जशनदीप सिंह उर्फ मिंडी और उसके अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। दो दिन पहले बरनाला की अनाज मंडी में एक लावारिस शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। उस समय स्थानीय निवासियों ने मंडी में नशेड़ियों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए ओवरडोज से मौत की आशंका जताई थी। थाना सिटी-1 के प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनजीत सिंह ने बताया कि मृतक के भाई मनप्रीत सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि 9 अगस्त 2026 को किशन राम अपनी मोटरसाइकिल पर घर से निकला था। रास्ते में उसे जशनदीप सिंह उर्फ मिंडी मिला और दोनों बरनाला आ गए। जब किशन देर रात तक घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल बंद आने लगा, तो परिजनों को शक हुआ और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों को बाद में सरकारी अस्पताल बरनाला की मोर्चरी में एक अज्ञात शव होने की सूचना मिली, जहां उन्होंने किशन राम के रूप में उसकी शिनाख्त की। मनप्रीत सिंह के बयानों के आधार पर, पुलिस ने जशनदीप सिंह उर्फ मिंडी और उसके अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ जहरीले नशे की ओवरडोज देकर किशन राम की हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *