![]()
27वां वीर शहीद थॉमस सोरेंग अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 के तहत मंगलवार को अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। सेमीफाइनल में फ्रेंड्स क्लब झारसुगुड़ा और राजा स्पोर्ट्स बरियातू,रांची की टीमें आमने-सामने थीं। कड़े मुकाबले में राजा स्पोर्ट्स बरियातू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल की बढ़त से जीत दर्ज की और फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और आक्रमण के साथ गोल करने के कई प्रयास किए। हालांकि बरियातू रांची की टीम ने मिले मौके का फायदा उठाते हुए निर्णायक गोल दाग दिया। इसके बाद झारसुगुड़ा की टीम ने बराबरी की पूरी कोशिश की,लेकिन बरियातू के खिलाड़ियों ने मजबूत रक्षात्मक खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी बढ़त कायम रखी। राजा स्पोर्ट्स बरियातू,रांची के फाइनल में पहुंचने के साथ ही टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला तय हो गया है। अब 15 अगस्त को सरगुजा एफसी,छत्तीसगढ़ और राजा स्पोर्ट्स बरियातू,रांची के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें खिताब पर कब्जा जमाने के लिए मैदान में उतरेंगी। फाइनल मुकाबले को लेकर खेलप्रेमियों में भी खासा उत्साह है। वहीं, टूर्नामेंट में तीसरे और चौथे स्थान के लिए बुधवार को दोपहर 3:30 बजे फ्रेंड्स क्लब झारसुगुड़ा और पीके ब्रदर्स एफसी गुमला के बीच मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में आयोजन समिति, खिलाड़ियों, रेफरी, सहयोगी सदस्यों तथा संबंधित संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फाइनल मुकाबले को लेकर अब सिमडेगा के खेलप्रेमियों की नजर 15 अगस्त को होने वाले खिताबी मुकाबले पर टिकी है। फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान डिवाइन होंडा की ओर से नई साइन 100 डीलक्स बाइक की लॉन्चिंग भी की गई। कंपनी की ओर से बताया गया कि बाइक की एक्स-शोरूम कीमत ₹72,143 रखी गई है। लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान डिवाइन होंडा के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्राहक एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे। फुटबॉल मुकाबले के साथ बाइक लॉन्चिंग कार्यक्रम ने भी स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।मुकाबले के दौरान विशिष्ट अतिथि आसिफ खान,एमटीए कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर,रांची मौजूद रहे। आयोजन समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद अतिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुकाबले का शुभारंभ कराया।
Source link
बरियातू रांची फाइनल में,15 अगस्त को सरगुजा एफसी से होगा मुकाबला
