Headlines

दिव्या के परिजन से मिले केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी:चतरा मर्डर मिस्ट्री; बोले- बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे




गयाजी के डोभी में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को मृतका दिव्या कुमारी के परिजनों से मिले। शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे। चाहे इसके लिए उन्हें किसी भी स्तर पर जांच की मांग क्यों न करनी पड़े। दिव्या का शव बीते 26 जून को झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत जजलो स्थित एक बंद पत्थर खदान से बरामद हुआ था। पुलिस के अनुसार, दिव्या की हत्या उसके प्रेमी राहुल यादव ने कोर्ट में गवाही रोकने की साजिश के तहत की थी। इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। जबकी मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल ​पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने स्थानीय पुलिस की ढुलमुल कार्यशैली पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला प्रेम जाल में फंसाकर की गई एक सोची-समझी हत्या का है। दिव्या ने पहले भी मुख्य आरोपी राहुल यादव के खिलाफ शेरघाटी में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद आरोपी जेल भी गया था। मांझी ने सवाल उठाया कि जेल से आने के बाद आरोपी लगातार दिव्या पर केस उठाने का दबाव बना रहा था। तब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अगर पुलिस पहले से तत्पर रहती और दर्ज मुकदमे के आधार पर सख्त कार्रवाई करती तो आरोपी को कड़ी सजा मिल सकती थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नतीजतन दिव्या को झांसे में लेकर चतरा में हत्या कर दी गई। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों की भूमिका को लेकर बिहार और झारखंड के डीजीपी से बात करेंगे। सीआईडी या सीबीआई जांच की भी करेंगे मांग ​मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस खौफनाक साजिश में जो भी लोग शामिल हैं। उन्हें ढूंढ निकालेंगे। मांझी ने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो इस हत्याकांड की सीआईडी या सीबीआई जांच की मांग करेंगे। ​सीनियर एसपी से की बात दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने गयाजी के सीनियर एसएसपी से फोन पर बात कर मामले की पूरी प्रोग्रेस रिपोर्ट ली। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी राहुल यादव बहुत जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा। केस उठाने का बनाया दवाब बता दें, चतरा पुलिस इस मामले में एक आरोपी नेपाली गंझू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दिव्या ने राहुल के खिलाफ बीते वर्ष झूठे प्रेम के जाल में फंसाने का केस दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपी 6 महीने तक जेल में रहा। जेल से छूट कर आने के बाद उसने साजिश के पहले केस उठाने का दवाब बनाया। बात नहीं बनी तो उसने झांसे में लेकर दिव्या को कार से ले गया। अलग-अलग जगहों पर घुमाने के बाद चतरा हंटरगंज में ले जाकर उसकी हत्या कर शव फेंक दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *