अदालतगंज तालाब एक सप्ताह में शुरू होगी:टिकट लेकर 3 घंटे तक परिसर में रह सकेंगे, 5 साल के लिए एजेंसी करेगी रखरखाव




पटना के अदालतगंज तालाब में टिकट लेकर तीन घंटे तक परिसर में लोग रह सकेंगे। दरअसल, अदालतगंज तालाब के रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी अब निजी एजेंसी को सौंपी जाएगी। पटना स्मार्ट सिटी प्रशासन ने इसके लिए बिहार की ही एक एजेंसी का चयन किया है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सहित अन्य प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अगले दो-तीन दिनों में एग्रीमेंट होने की संभावना है। इसके बाद एजेंसी काम शुरू कर देगी। अधिकारियों के अनुसार, करीब एक सप्ताह में बोटिंग सहित बंद पड़ी अन्य मनोरंजन सुविधाएं दोबारा शुरू हो जाएंगी। पांच साल के लिए रेंटल मॉडल पर एजेंसी करेगी रखरखाव यहां रखरखाव के अभाव में बोटिंग, लेजर शो, फूड कियोस्क सहित कई सुविधाएं प्रभावित थीं। अब इन सुविधाओं को दोबारा व्यवस्थित तरीके से शुरू करने के उद्देश्य से संचालन निजी एजेंसी को दिया जा रहा है। एजेंसी अगले पांच वर्षों तक रेंटल मॉडल पर तालाब और पूरे पार्क परिसर की देखरेख करेगी। इसके तहत टिकट काउंटर, पार्किंग, बोटिंग, फूड कियोस्क और किड्स प्ले एरिया का प्रबंधन एजेंसी के जिम्मे होगा। एक बार प्रवेश टिकट लेने के बाद लोग तीन घंटे तक परिसर में रह सकेंगे। फिर शुरू होगी बोटिंग और लेजर शो एजेंसी के काम संभालते ही अदालतगंज तालाब में पैडल बोटिंग फिर से शुरू होगी। शाम के समय लेजर लाइट और म्यूजिकल फाउंटेन शो भी नियमित रूप से चलाया जाएगा। बच्चों के लिए किड्स प्ले एरिया, ट्रम्पोलिन और जॉर्बिंग बॉल की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इससे शहरवासियों और पर्यटकों को मनोरंजन के साथ बेहतर माहौल मिल सकेगा। स्मार्ट सिटी तय करेगा शुल्क, अधिक वसूली पर जुर्माना तालाब परिसर का संचालन निजी एजेंसी करेगी, लेकिन प्रवेश, पार्किंग, बोटिंग और खेल-कूद की दरें पटना स्मार्ट सिटी प्रशासन तय करेगा। वर्तमान में बच्चों के लिए प्रवेश शुल्क 10 रुपये और वयस्कों के लिए 20 रुपये निर्धारित है। 15 मिनट की बोटिंग के लिए 25 रुपये शुल्क तय किया गया है। एजेंसी को परिसर में सभी शुल्कों की सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करनी होगी। तय दर से अधिक राशि वसूलने पर एजेंसी पर जुर्माना लगाया जाएगा। बार-बार नियमों का उल्लंघन करने पर उसका एग्रीमेंट रद्द भी किया जा सकता है। फूड कियोस्क में बासी खाना बेचने पर रोक पटना स्मार्ट सिटी प्रशासन का कहना है कि अदालतगंज तालाब को बेहतर संचालन के लिए निजी एजेंसी को सौंपा जा रहा है। हमारा मुख्य उद्देश्य आम लोगों को विश्वस्तरीय सुविधाएं, सुरक्षा और बेहतर अनुभव देना है। परिसर में सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। 24 घंटे निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी चालू रखे जाएंगे। दो फूड कियोस्क में खान-पान की दुकानें संचालित होंगी। फूड कियोस्क में खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। बासी खाना बेचने पर रोक रहेगी। इसके अलावा ओपन एयर थिएटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्टार्टअप से जुड़े आयोजन भी किए जा सकेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *